नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में अपने समय के दौरान क्रिकेटरों को मिलने वाली सैलरी का खुलासा किया है। दिग्गज खिलाड़ी ने एक पॉडकास्ट में लीग और नेशनल टीम से अपनी कमाई के बारे में एक सवाल का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम में रहते हुए उन्होंने अधिक कमाई की।

विज्ञापन

प्रति मैच 10 हजार रुपये मिलते थे

जब इंटरव्यूअर ने नेशनल टीम के खिलाड़ियों की सैलरी के बारे में सवाल किया तो रज्जाक ने कहा- जब मैंने 1996 में डेब्यू किया, तो अक्सर वनडे मैच खेले जाते थे। उस समय (1999) में खिलाड़ियों को प्रति मैच 10 हजार रुपये मिलते थे। उन्होंने कहा कि यह सैलरी वर्ष 2000 में काफी हद तक बढ़कर 250,000 रुपये हो गई थी।

विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ी फर्स्ट क्लास में प्रति मैच 1 से 1.50 लाख रुपये कमा रहे थे

भारत में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय भारतीय खिलाड़ी प्रति मैच लगभग 1 से 1.50 लाख रुपये कमा रहे थे, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए सिर्फ 10,000 रुपये मिलते थे। 43 साल के पूर्व ऑलराउंडर ने याद किया कि उन दिनों टीम सालाना औसतन 30 से 35 वनडे और 9 से 10 टेस्ट मैच खेलती थी, जिसमें उनकी सारी कमाई पाकिस्तान टीम से होती थी।

विज्ञापन

कॉन्ट्रेक्ट सिस्टम नहीं था

उन्होंने आगे कहा कि 2001 से पहले कोई कॉन्ट्रेक्ट सिस्टम नहीं था। हालांकि, मुझे क्रिकेट खेलने में मजा आता था। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जब उन्होंने 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, तब तक खिलाड़ी वनडे के लिए लगभग 500,000 रुपये या 600,000 रुपये, टेस्ट मैचों के लिए 10 लाख और टी20 के लिए 3 से 5 लाख रुपये कमा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब ये राशि दोगुनी या तीन गुना हो गई है।

रज्जाक ने स्वीकार किया कि उनके करियर के दौरान उन्हें अच्छे प्रायोजक और विज्ञापन मिले, जिससे अतिरिक्त आय हुई। रज्जाक वर्तमान में अपने करियर में 32 T20I, 265 ODI और 46 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के बाद कोचिंग में शामिल हैं। वह ICC T20 विश्व कप 2009 जीतने वाली राष्ट्रीय टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ