हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Indonesia Open 2023 Final: चिराग शेट्टी-सात्विक साईराज की बड़ी उपलब्धि, इंडोनेशिया ओपन जीतकर रच दिया इतिहास

विज्ञापन
Chirag Shetty and Satwik Sairaj created history

Indonesia Open 2023 Final: चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मेंस डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के आरोन चिया और सोह वुई यिक को 21-17, 21-18 से सीधे गेम में हराकर खिताब अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। आपतो बचा जें ति आरोन चिया और सोह वुई यिक की जोड़ी पुरुष डबल्स की वर्ल्ड चैंपियन है।

चिराग-सात्विक की जोड़ी का कमाल

चिराग-सात्विक की जोड़ी BWF वर्ल्ड टूर सुपर-1000 का टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी है। इतना ही नहीं, यह इकलौती भारतीय जोड़ी है, जिसने BWF वर्ल्ड टूर में सुपर-100, सुपर-300,सुपर-500, सुपर-750 और सुपर-1000 चारों टाइटल जीते हैं।

दोनों पेयर में कांटे की टक्कर, भारतीय सीधे गेम में जीते

इंडोनेशिया ओपन के फाइनल मुकाबले में भारतीय और मलेशियाई पेयर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।भारतीय स्टार्स ने मुकाबला सीधे गेम यानी की 2-0 से अपने नाम किया है। पहले गेम में भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 21-17 से हराया। फिर दूसरे गेम में जीत का स्कोर 21-18 रहा। यानी कि दोनों ही गेम में जीत हार का फासला 5 पॉइंट्स से कम का रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Ashes series 2023: बाप रे, गेंद है या बंदूक की गोली, उखाड़ डाला उस्मान ख्वाजा का स्टंप, देखें

सेमीफाइनल में भी दर्ज की थी शानदार जीत

आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय जोड़ी ने साउथ कोरिया के कांन मिन और सियो सेउंग को तीन गेम में 17-21, 21-19, 21- 18 से हराकर खिताबी मुकाबले में धमाकेदार एंट्री मारी थी। ये पहली बार था कि जब किसी BWF 1000 के फाइनल में पहुंचे, मगर भारतीय जोड़ी की नजर तो खिताब पर थी और दोनों ने रविवार को पूरे देश को झूमने का मौका भी दे दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola