Cheteshwar Pujara ने उड़ाया गर्दा, 73 गेंदों में ठोका तूफानी शतक, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, देखें वीडियो

puju

नई दिल्ली: भारत के टेस्ट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने दिखाया की वे तेजी से भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में हैं और ससेक्स टीम के लिए खेल रहे हैं। पुजारा ने वनडे मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। शुक्रवार को वारविकशायर के खिलाफ हुए मुकाबले में पुजारा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों पर शतक जड़ा।

एक ओवर में कूट दिए 22 रन

अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के कूटे। चेतेश्वर पुजारा का स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा।  पुजारा के बारे में कहा जाता है कि वो धीमी बल्लेबाजी करते हैं। उनके स्ट्राइक रेट को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। लेकिन पुजारा ने दिखाया कि उनके बल्ले में जोर है। पारी के 47वें ओवर में चेतेश्वर पुजारा ने कुल 22 रन लूट लिए। इस ओवर में पुजारा ने 4, 2, 4, 2, 6, 4 रन ठोक डाले।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारविकशायर की टीम ने सालामी बल्लेबाज रोब येट्स के शतक के दम पर बोर्ड पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 310 रन लगाए। रोब ने 111 गेंदों पर 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 114 रन की धमाकेदार पारी खेली। जवाब में ससेक्स की टीम 306 रन ही बना पाई।

हार गई ससेक्स 

पुजारा ने 73 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन वह 49वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। टीम को आखिरी 12 गेंदों पर 20 रनों की दरकार थी। पुजारा के आउट होने के बाद टीम टारगेट हासिल नहीं कर पाई और ससेक्स को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ