एशिया कप में टीम को दिलाई जीत, अब बोर्ड ने लगा दिया 1 साल का बैन
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का प्रदर्शन औसत रहा। टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। लेकिन एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने कमाल किया और पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने ने शानदार प्रदर्शन किया। अब श्रीलंका बोर्ड ने कड़ा रूख अपनाते हुए करुणारत्ने पर एक साल का बैन लगा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट की तीन सदस्यीय कमिटी ने करुणारत्ने को कई मामले में नियमों को तोड़ने का दोषी पाया।
तीन सदस्यीय कमिटी ने करुणारत्ने को दोषी करार दिया। जिसके बाद बोर्ड ने करुणारत्ने को खेल के हर फॉर्म से एक साल के लिए बैन किया गया है। इसके अलावा उनपर 5 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। करुणारत्ने लंका के उभरते हुए क्रिकेटर हैं। इसी साल हुए एशिया कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया “श्रीलंका क्रिकेट सूचित करना चाहता है कि तीन सदस्यीय जांच पैनल द्वारा की गई अनुशासनात्मक जांच में राष्ट्रीय अनुबंधित खिलाड़ी चामिका करुणारत्ने दोषी पाए गए हैं। जांच कमेटी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की एग्जीक्यूटिव कमेटी को अपनी जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें यह सिफारिश की है कि भविष्य में करुणारत्ने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन ना करे, इसलिए उन्हें कड़ी चेतावनी दी जाए और ऐसी सजा दी जाए जिससे उनके क्रिकेट करियर पर किसी तरह का बुरा असर ना पड़े। इसी निष्कर्ष और जांच पैनल की सिफारिशों के बाद क्रिकेट श्रीलंका की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने करुणारत्ने के हर तरह के क्रिकेट में हिस्सा लेने पर 1 साल का प्रतिबंध लगा दिया है।”
टी20 वर्ल्ड कप में चमिका करुणारत्ने ने कुल सात मैच खेले। इसमें उन्होंने तीन विकेट लिए। बल्ले से उनका प्रदर्शन और भी खराब रहा। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने स्टेटमेंट में आगे कहा कि इन तमाम चीजों और सिफारिशों के देखते हुए श्रीलंका क्रिकेट के एक्जक्यूटिव कमिटी ने उन्हें हर तरह के क्रिकेट से एक साल के लिए बैन कर दिया, यह बैन एक साल के लिए सस्पेंडेड रहेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: