नई दिल्ली: भारत के शटलर चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी शनिवार को टोक्यो में चल रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष युगल बैडमिंटन सेमीफाइनल में हारून चिया-सोह वूई यिक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दोनों ने 22-20, 18-21, 16-21 से हारकर ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता। यह जोड़ी BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुष युगल पदक जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई।
अभी पढ़ें – विराट कोहली मानसिक रूप से थे डाउन, कहा-10 साल में पहली बार एक महीने तक नहीं छुआ बल्ला
यह युगल स्पर्धा में भारत का दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक है इससे पहले ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 2011 में महिला युगल में कांस्य पदक जीता था। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने चाइनीज जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था। चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी की जोड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस जोड़ी ने हाल ही में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता था।
सात्विक और चिराद की जोड़ी ने मैच में शानदार शुरुआत किया था। पहले सेट में 22-20 से जीत हासिल की। इसके बाद दोनों सेट हार गए और फाइनल में जाने का सपना टूट गया। दूसरा गेम काफी रोमांचक रहा, जिसमें 18-21 के अंतर से नजदीकी हार मिली और तीसरे में 16-21 हार का सामना करना पड़ा।
बता दें भारत का ये विश्व चैम्पियनशिप में 13वां मेडल है। भारत को पहला मेडल 1983 में प्रकाश पादुकोण ने दिलाया था। भारत ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अब तक एक ही गोल्ड जीता है। यह स्वर्ण पदक भी पीवी सिंधु ने 2019 में
दिलाया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines