नई दिल्ली: विराट कोहली एशिया कप में ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद विराट कोहली ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे से अपने को अलग कर लिया था। लगभग 45 दिनों के बाद सीधे पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पिछले 22 इनिंग्स में केवल एक अर्धशतक लगाया है। बीसीसीआई ने विराट से उनके फॉर्म और क्रिकेट को लेकर जुनून के बारे में बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने शनिवार को विराट कोहली के एक इंटरव्यू का टीजर जारी किया जिसमें 33 वर्षीय यह खिलाड़ी अपनी खराब फॉर्म के बारे में बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। विराट ने कहा कि जब भी मैं सुबह उठता हूं तो मैं देखता हूं कि मेरे लिए आज नया क्या है। मैं दिनभर जो भी करता हूं पूरे प्रिजेंस, इन्वॉल्वमेंट और हैप्पीनेस के साथ करता हूं। यही कारण है कि मैं हमेशा जीतता हूं।

फील्ड में हर गेंद पर झोंकता हूं एनर्जी

विज्ञापन

विराट ने आगे कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आप यह फील्ड में कैसे करते हो और इसे पूरी इंटेंसिटी के साथ कैसे जारी रखते हो। तो मैं उनसे हमेशा कहता हूं मैं इस गेम को खेलना पसंद करता हूं…मैं हर बॉल में कॉन्ट्रीब्यूट करता हूं और फील्ड में अपनी सारी एनर्जी झोंक देता हूं। सीधे शब्दो में कहूं तो मैं यही सोचता हूं कि मैं अपनी टीम को कैसे जिता सकता हूं। मुझे यह करने में मजा आता है।

विज्ञापन

एक महीने तक नहीं छुआ बल्ला

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने एशिया कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से भी बात की। विराट ने कहा, 10 साल में पहली बार, मैंने एक महीने तक अपने बल्ले को नहीं छुआ। मुझे एहसास हुआ कि मैं हाल ही में अपनी तीव्रता को नकली बनाने की कोशिश कर रहा था। मैं अपने आप को आश्वस्त कर रहा था कि नहीं, तुममें तीव्रता थी। लेकिन आपका शरीर आपको रुकने के लिए कह रहा था। मन मुझे एक ब्रेक लेने और पीछे हटने के लिए कह रहा था।’

विज्ञापन

मानसिक तौर पर था डाउन

विज्ञापन

कोहली ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने “मानसिक रूप से डाउन” महसूस किया। मुझे यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है कि मैं मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहा था। यह महसूस करना एक बहुत ही सामान्य बात है, लेकिन हम बोलते नहीं हैं क्योंकि हम हिचकिचाते हैं। हम मानसिक रूप से कमजोर नहीं दिखना चाहते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ