नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। Team India की जिम्मेदारी शिखर धवन को सौंपी गई है। इस टीम नए लड़कों को मौका दिया गया है। बिहार के गोपालगंज के एक छोटे से गांव काकड़कुंड के रहने वाले मुकेश कुमार का सेलेक्शन टीम इंडिया में हुआ है।
मुकेश बिहार के रहने वाले हैं, लेकिन खेलते बंगाल के लिए हैं। मुकेश कुमार बंगाल से रणजी क्रिकेट खेलते हैं। बिहार में खेल और खेल मैदान के क्या हालत है ये किसी से छिपा नहीं है। बिहार में क्रिकेट क्या किसी खेल के लिए सही माहौल नहीं होने के बाद वह पश्चिम बंगाल चले गए। वहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। अब ये बिहार में जन्मा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलेगा।
अभी पढ़ें – टीम इंडिया में दो बिहार के लाल शामिल, एक बल्ले से लाएगा तूफान तो दूसरा गेंद से करेगा कमाल
बिहार छोड़कर जाना पड़ा
बिहार छोड़कर बंगाल गए मुकेश कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बंगाल रणजी टीम में जगह बनाई। इसके बाद मुकेश आगे बढ़ते गए। 27 वर्षीय मुकेश कुमार राइट ऑर्म मीडियम बॉलिंग करते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मुकेश कुमार का अबतक का शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 109 विकेट लिए हैं। मुकेश कुमार ने फर्स्ट क्लास मैच में 5 बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। साथ ही उन्होंने 4 पारी में 4 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया है। 18 लिस्ट ए मैच में 5.17 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट हैं।
मैं बहुत भावुक हो गया
टीम में चयन के बाद मुकेश ने राजकोट से पीटीआई-भाषा से कहा, “मैं बहुत भावुक हो गया। सब धुंधला था। मैं केवल अपने दिवंगत पिता काशी नाथ सिंह का चेहरा याद कर सकता हूं। जब तक मैंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेली, पिताजी को कभी नहीं लगा कि मैं पेशेवर रूप से इसमें अपना करियर बना सकता हूं। उनको शक था कि मैं काबिल हूं भी या नहीं।”
28 वर्षीय मुकेश के पिता पिछले साल रणजी ट्रॉफी फाइनल से पहले ब्रेन स्ट्रोक की वजह से दुनिया से चले गए। वह सुबह प्रशिक्षण लेते और फिर अपने पिता के अस्पताल के बिस्तर के पास समय बिताते। मुकेश ने अपने चयन की खबर के बाद कहा, आज मेरी मां की आंखों में आंसू थे। वह बहुत भावुक थीं। घर पर सब रोने लगे।
अभी पढ़ें – आपने हर भाषा में सुनी होगी क्रिकेट की कॉमेंट्री, लेकिन संस्कृत में नहीं, यहां देखिए मजेदार वीडियो
सीआरपीएफ में शामिल होना चाहते थे मुकेश
मुकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही टीम इंडिया में अपना नाम देखा वो फूट-फूटकर रो पड़े। उनका पूरा परिवार रोने लगा। बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले मुकेश तीन बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में शामिल होने के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे क्योंकि उनके पिता चाहते थे कि उन्हें सरकारी नौकरी मिले।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines