प्रशांत देव, नई दिल्ली: क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताए जाने के पीछे पाकिस्तान की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार, अर्शदीप सिंह को खालिस्तानी बताने वाले सैकड़ों की संख्या में जो ट्विट किए गए हैं, वो पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल से किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि इन ट्विट के जरिए पंजाब में सिख लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने की साजिश की गई थी।
एशिया कप में बीते रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार मिली। मैच के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को जमकर ट्रोल किया गया, इसकी वजह उनके हाथ से एक सरल कैच छूट गया था। ये कैच उस वक्त छूटा जब मैच नाजुक मोड़ पर था।
https://twitter.com/SufianAyub3/status/1566734262916845570?s=20&t=Of_DmFrVDPj7i4ly0vGa_g
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में आसिफ अली का कैच छोड़ा था, जिसके बाद आसिफ ने 8 गेंदों में 16 रन बनाते हुए पाकिस्तान को मैच जिता दिया। इस मैच के बाद विकिपीडिया अचानक चर्चा में आ गया है, क्योंकि विकिपीडिया में अर्शदीप सिंह के पेज कुछ ऐसा लिखा गया, जिससे बवाल मच गया।
अभी पढ़ें – एक बार फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, जानिए सुपर 4 के समीकरण
भारत की बजाय खालिस्तान लिखा गया था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुरी कस्बे से किसी शख्स ने इसमें बदलाव किया था। जिसने अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में भारत की बजाय खालिस्तान लिख दिया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर उनके परिचय के साथ इंडिया की बजाय खालिस्तान लिख दिया गया था। इस मामले में भारत सरकार एक्टिव हुई है। आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines