Bane Stokes: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बेन स्टोक्स सबसे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से क्रिकेट खेलना चाहते थे। इस बात का खुलासा न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया है।
Sportskeeda में छपी खबर के अनुसार, रॉस टेलर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘ब्लैक एंड व्हाइट-“ओवर अ गिनीज’ में लिखा ‘मैंने बेन स्टोक्स से पूछा कि क्या वो न्यूजीलैंड आकर खेलना चाहते हैं। उन्होंने खेलने की इच्छा जताई और इसके बाद मैंने न्यूजीलैंड क्रिकेट के सीईओ जस्टिन वॉन को इस बारे में बताया और कहा कि स्टोक्स काफी बेहतरीन युवा क्रिकेटर हैं और न्यूजीलैंड की तरफ से खेलना चाहते हैं।’
और पढ़िए – खिलाड़ियों ने मनाया आजादी का जश्न, हाथ में तिरंगा थामे दिखे कोहली-रोहित और सचिन
रॉस टेलर के मुताबिक उन्होंने सीईओ जस्टिन वॉन को बताया कि बेन स्टोक्स एक बहुत ही टैलेंटेड क्रिकेटर हैं और न्यूजीलैंड के लिए खेलना चाहते हैं। इस पर वॉन ने कहा कि स्टोक्स को पहले डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा और वहां पर परफॉर्मेंस देखने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
डील हो गई थी रद्द
जिस वक्त ये बात हुई थी उस वक्त रॉस टेलर चाहते थे कि बेन स्टोक्स को इससे बड़ा ऑफर मिले और उन्हें एकदम नीचे से शुरूआत ना करना पड़े, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और डील रद्द हो गई। इसके बाद बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की तरफ से खेलना शुरू किया और आज नामी क्रिकेटर हैं।
और पढ़िए –Asia Cup 2022: कार्तिक या पंत? किसपर दाव लगाएंगे कप्तान रोहित शर्मा
हाल ही में वनडे से लिया संन्यास
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उनके इसके फैसलने ने सबको चौंका दिया था। 31 वर्ष की उम्र में स्टोक्स ने वनडे को इसलिए अलविदा कहा क्योंकि उनका मानना है कि मौजूदा समय में उनके लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना संभवन नहीं है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines