---विज्ञापन---

एक ऐसा एग्जिट पोल, जिसमें बन रही ‘INDIA’ की सरकार, NDA को दीं बस इतनी सीटें

Exit Poll NDA vs INDIA : एक तरफ जहां लगभग सभी एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है तो वहीं एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसमें INDIA की सरकार बनती दिखाई दे रही है। आइये जानते हैं इस एग्जिट पोल INDIA और NDA को कितनी सीटें मिल रही हैं।

---विज्ञापन---

Exit Poll NDA vs INDIA : लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां अधिकतर एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है तो वहीं एक एग्जिट पोल ऐसा भी है, जिसमें INDIA की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं, इस एग्जिट पोल में भाजपा की हालत बेहद खराब दिखाई दे रही है।

देशबंधु के एग्जिट पोल के आंकड़े?

DB Live (देशबंधु) पर दिखाए गए एग्जिट पोल में INDIA की सरकार बनती दिखाई दे रही है। DB के एग्जिट पोल में NDA को 215 से 245 सीटें मिल रही हैं तो वहीं INDIA को 260-295 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, 24 – 48 सीटें अन्य के खातें में गई हैं।

---विज्ञापन---

DB के आंकड़े के मुताबिक, महाराष्ट्र में NDA को 18 से 20 सीटें और INDIA को 28 से 30 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में NDA को 14 से 16 तो INDIA को 24 से 26 सीटें मिल रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश में NDA को 24 – 26 और INDIA को 3 – 5 सीटें मिल रही हैं।

UP में भाजपा की हालत खराब

इस एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में NDA को बड़ा नुकसान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में NDA को महज 46 से 48 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं INDIA के हिस्से में 32 से 34 सीटें आ सकती हैं। पश्चिम बंगाल में BJP को 11 से 13 और TMC को 26 से 285 सीटें मिल सकती हैं।

---विज्ञापन---

कुल मिलाकर कहें तो DB एक एकलौता ऐसा एग्जिट पोल लेकर आया है, जिसमें NDA की जगह INDIA को बहुत मिलता दिखाई दे रहा है। ऐसे सोशल मीडिया पर भी इस एग्जिट पोल की खूब चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : Exit Poll के आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, BJP की जीत पर यूजर्स खूब ले रहे मजे

---विज्ञापन---

न्यूज 24 चाणक्य के आंकड़े

बात करें न्यूज 24 चाणक्य के एग्जिट पोल की बात करें करें तो एनडीए को 400 सीटों मिलने का अनुमान है। आंकडों के अनुसार, NDA को 400 (± 15) और INDIA को 107 (± 11) सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं NDA मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात में सभी सीटों में जीत सकती है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2024 09:01 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola