BCCI ला रही है 'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल्स, IPL में खेलेंगे 15 खिलाड़ी, जानें क्या होंगे नियम
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: फ़ुटबॉल, बास्केटबॉल, रग्बी जैसे खेलों में सब्स्टीट्यूट प्लयेर का विकल्प होता है। क्रिकेट के लिए भी अब नियम बदलने का समय आ गया है। जिससे रोमांच और बढ़ाया जा सके। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग ने सबसे पहले इस कॉनसेप्ट को पेश किया था। अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का लक्ष्य इसी तरह का है क्योंकि उन्होंने अक्टूबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीज़न के लिए T20 प्रारूप में एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू करने का फैसला किया है।
यदि यह नियम आता है, तो मैच में 11 की बजाए 15 खिलाड़ी खेलने के लिए योग्य हो जाएंगे. जारी किए गए BCCI दस्तावेज़ के अनुसार, नए नियम से खेल में ज्यादा से ज्यादा इम्पैक्ट खिलाड़ियों को खिलाने का मौका मिलेगा। इसके जरिए फैन्स के साथ प्लेयर्स और टीमों के लिए भी इस फॉर्मेट को और ज्यादा रोचक बनाया जा सके।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: