नई दिल्ली: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की महिला ODI और T20I टीम का ऐलान किया है। इसमें वरिष्ठ तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को ODI टीम में शामिल किया गया है। झूलन गोस्वामी वनडे टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा करेंगी। बीसीसीआई ने हरमनप्रीत कौर को कप्तानी सौंपी है। घरेलू क्रिकेट में सनसनी बनकर उभरीं किरण नवगिरे को T20I टीम में जगह दी गई है।
यस्तिका भाटिया को नहीं मिली जगह
इस साल की शुरुआत में घरेलू स्तर पर और महिला टी20 चैलेंज में छाप छोड़ने वाली नवगिरे ने अपनी जगह बनाई है। हालांकि यस्तिका भाटिया को जगह नहीं मिली है। भाटिया ने सीडब्ल्यूजी 2022 के फाइनल में एक कंस्यूशन विकल्प के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई थी, लेकिन उन्होंने एकदिवसीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है।
अभी पढ़ें – Viral Video: नीरज चोपड़ा की ‘बाहुबली’ वाली तैयारी, वीडियो देख डर जाएंगे विरोधी खिलाड़ी
जेमिमा रोड्रिग्स को मिली जगह
जेमिमा रोड्रिग्स को कलाई की चोट के कारण पहले ही इंग्लैंड में द हंड्रेड से बाहर हो चुकी हैं। उन्हें दोनों टीमों में जगह दी गई है। आखिरी बार 2019 में T20I खेलने वालीं दयालन हेमलता को भी टीम में वापस बुला लिया गया है। वह एकदिवसीय टीम में शामिल हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर पर खेला था।
10 सितंबर से होगा शुरू
भारत का इंग्लैंड दौरा 10 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसमें तीन टी20 और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। इस महीने की शुरुआत में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद भारत के लिए T20I पहला असाइनमेंट होगा।
भारत टी20 टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रोड्रिग्स, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, एस मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), किरण नवगीरे
अभी पढ़ें – ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को घर में रौंदा, तीसरे दिन बल्लेबाजों की उड़ा डालीं धज्जियां
भारत एकदिवसीय टीम:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), शैफाली वर्मा, सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (डब्ल्यूके), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, डी हेमलता, सिमरन बहादुर, झूलन गोस्वामी, जेमिमा रोड्रिग्स
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines