Babar Azam, World Cup 2023 PAK vs NED: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शुक्रवार 6 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू किया। बाबर आजम की टीम पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी। इस मैच में डच कैप्टन स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान की शुरुआत डगमगाई और 9.1 ओवर में 38 रन पर ही उसने तीन विकेट गंवा दिए। इसमें कप्तान बाबर का भी विकेट शामिल था जिन्हें नीदरलैंड के कॉलिन एकरमैन ने वापस पवेलियन भेजा। इस पारी में बाबर बुरी तरह फ्लॉप हुए और 18 गेंद खेलकर सिर्फ 5 रन बना पाए।
क्रिकेट के महाकुंभ में इस बुरी शुरुआत के बाद सोशल मीडिया पर भी बाबर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। उनको लेकर सोशल मीडिया पर कई मजाकिया मीम्स बनने लगे। उनका काफी मजाक बना। हालांकि, इस शुरुआत के बाद पाकिस्तान की पारी को मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने संभाला और शुरुआती झटकों से काफी हद तक उबारा। लेकिन बाबर आजम अपनी धीमी बल्लेबाजी और फ्लॉप शो के बाद चर्चा का विषय बने रहे। उनका वनडे वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान भी यह पहला मुकाबला है।
https://twitter.com/balltamperrerrr/status/1710229190547845262
बाबर आजम पर फैन्स के रिएक्शन
बाबर को लेकर फैंस के सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन वायरल होने लगे। अक्सर उनकी और विराट कोहली की तुलना होती है। ऐसे में इस खराब पारी के बाद विराट फैंस भी एक्टिव हो गए और उन्होंने बाबर को नीचा दिखाने के लिए मीम्स बनाना शुरू कर दिए। अपनी पांच गेंदों की इस पारी में बाबर शुरू से ही परेशानी में दिख रहे थे। विराट फैंस ने कहा कि बाबर कभी भी विराट कोहली जैसे नहीं बन सकते। वहीं एक वायरल मीम में यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कमजोर टीमों के खिलाफ बाबर रन नहीं बनाते। ऐसे ही कई रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
https://twitter.com/123perthclassic/status/1710226480532537464
बाबर आजम का वनडे वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
बाबर आजम का यह दूसरा वनडे वर्ल्ड कप है। साल 2019 में पहली बार उन्होंने यह टूर्नामेंट खेला था और 8 पारियों में 474 रन बनाए थे। पर 2023 के पहले मैच में वह फ्लॉप हो गए। उनके नाम वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक 9 मैचों की 9 पारियों में 479 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 90 से नीचे है।
यह भी पढ़ें:-
Watch Video: ‘अकेला सब पर भारी…’, शिकागो से हैदराबाद पहुंचे पाकिस्तान के बशीर चाचा का बयान
पाकिस्तान को मिली हार, फाइनल में भारत से भिड़ेगी अफगानिस्तान; कैसे देखें Live Streaming
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines