ईशान किशन ने IPL के कारण छोड़ा टीम इंडिया का साथ! विवाद के बीच सामने आई नई थ्योरी

Ishan Kishan Out From Team India: ईशान किशन फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं। साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्होंने रेस्ट मांगा था। अब इसमें नई थ्योरी भी शामिल हो गई है।

Ishan Kishan Team India Break Due To IPL 2024 Pakistan Former Cricketer Kamran Akmal States

Ishan Kishan Team India Break Due To IPL 2024 (Image- X)

Ishan Kishan Out From Team India: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने अपनी मानसिक थकान का हवाला भी दिया था। इसके बाद वह दुबई में पार्टी वगैरह में भी नजर आए थे। फिर उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में भी उन्हें जगह नहीं मिली। खबरें थीं कि बोर्ड उनके इस रवैये से नाखुश है। हालांकि, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बात से इनकार कर दिया था। पर अब इसको लेकर एक नई थ्योरी सामने आ रही है। वो यह है कि ईशान ने आईपीएल के कारण टीम इंडिया का साथ छोड़ा।

विज्ञापन

गौरतलब है कि ईशान किशन आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। वह आगामी सीजन में हर हाल में टीम के साथ खेलते भी नजर आएंगे। फिर दो महीने तक होने वाली इस टी20 लीग के प्रेशर को झेलने के लिए किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस लिया था। वह मौजूदा समय में भी टीम इंडिया से दूर हैं। इस आईपीएल वाली नई थ्योरी को उठाया है पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल। उन्होंने ब्रेक लेने के इस तरीके को साफतौर पर गलत ठहराया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल ड्यूटी से आप इस तरह खुद को दूर नहीं कर सकते।

विज्ञापन

क्या बोले पूर्व क्रिकेटर?

अकमल ने कहा,’भारतीय टीम में खेलना बड़ी बात होती है। लेकिन आप (ईशान किशन) आईपीएल में दो महीने खेलने के लिए खुद को बचा रहे हैं। मानसिक थकान का बहाना मेरी समझ से परे है। मुझे लगता है सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें दूर करके सही किया है। अब उन्हें आराम करने दीजिए और फिर उन्हें अपनी जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यह एक नेशनल ड्यूटी है, आप इसी तरह मानसिक थकान का हवाला देकर आराम नहीं मांग सकते।’

विज्ञापन

अकमल ने आगे कहा,’अपने करियर के शुरुआती चरण में ही आप कैसे मानसिक थकान का हवाला देकर आराम कर सकते हैं। इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी हैं। यह खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं, इंटरनेशनल मैच भी खेलते हैं जिसमें टेस्ट की टीम में भी यह शामिल होते हैं। मैंने इस कारण से खिलाड़ियों के ब्रेक लेने के बारे में कभी नहीं सुना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ