श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया से बाहर होने पर खुद दिया जवाब

Shreyas Iyer Tells Reason of Getting Not Selected: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। खबरें ऐसी थीं कि मैनेजमेंट उनके शॉट सेलेक्शन से खुश नहीं था।

Shreyas Iyer Tells Reason of Not Getting Selected in Team India Interview

Shreyas Iyer Tells Reason of Not Getting Selected in Team India Interview (Image- News24)

Shreyas Iyer Tells Reason of Getting Not Selected: भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप 2023 में अहम हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया से बाहर हैं। वहीं इस साल 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भी स्कीम से वह लगभग बाहर नजर आ रहे हैं। पर ऐसा क्या हो गया कि जो श्रेयस अय्यर करीब एक-डेढ़ महीने पहले टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उपकप्तान थे, उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज में प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। अब अफगानिस्तान सीरीज से भी वह बाहर हैं। इसके कई कारण सामने आ रहे थे कि टीम उनके शॉट सेलेक्शन से खुश नहीं है, पर अब इसको लेकर अय्यर ने खुद जवाब दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले श्रेयस अय्यर?

श्रेयस अय्यर ने एक इंटरव्यू में सभी बातों पर खुलासा किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें रणजी खेलने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह क्यों फंस गए कि टीम से उन्हें बाहर होना पड़ गया। इसको लेकर श्रेयस ने सबसे पहले कहा कि मैं अभी वर्तमान में रहना चाहता हूं। मुझे मैच (रणजी) खेलने के लिए कहा गया और मैं वही कर रहा हूं। मैं अभी जहां हूं वहां खुश हूं और मेरा पूरा फोकस यहीं है।

विज्ञापन

क्यों बाहर हुए अय्यर?

श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर तो इसका जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने कहा कि कंडीशन चाहें जो भी हो मैं हमेशा आक्रामक होकर खेलने जाता हूं। जब आप नकारात्मक गेंदबाजी का सामना करते हैं और शुरुआत में डिफेंसिव अप्रोच के कारण रन नहीं बनते हैं तो आगे आकर आपको टीम को टार्गेट तक ले जाना होता है। यही मेरी मानसिकता थी। और यही है जिसमें मैं फंस गया। स्कोर की परवाह किए बिना मैं खुश था।

विज्ञापन

यानी अय्यर ने इशारों-इशारों में इस बात का जवाब दे दिया कि वह आक्रामक रवैया अपना रहे थे। जबकि खबरें भी ऐसी ही थीं कि अय्यर के शॉट सेलेक्शन से मैनेजमेंट खुश नहीं था। यही कारण है कि उन्हें रणजी में खेलने की सलाह मिली। उन्होंने अपनी टीम मुंबई के लिए आंध्र के खिलाफ शिरकत की। यहां भी वह 48 रन ही बना सके लेकिन उनके शॉट सेलेक्शन में कुछ खास सुधार नहीं दिखा। अब देखना होगा कि वह कब तक दोबारा टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीत पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ