Australian Open 2023: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलिया ओपन के दूसरे दौर में हार गई हैं। सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार एना डेनिलिना रविवार को महिला युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गईं। भारत-कजाकिस्तान की जोड़ी को बेल्जियम की एलिसन वान उइतवैंक और यूक्रेन की एनहेलिना कलिनिना ने 4-6, 6-4, 2-6 से हराया।
मिश्रित युगल में बची है उम्मीद
मैच हारने के बाद निराशा सानिया के चेहरे पर साफ दिख रही थी। सानिया ने दुबई में डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के बाद फरवरी में संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। इससे पहले सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने शनिवार को मिश्रित युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। रियो 2016 के सेमीफाइनलिस्ट साइना मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियाई वाइल्ड कार्ड एंट्री जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को एक घंटे 14 मिनट में 7-5, 6-3 से हराया।
और पढ़िए –BBL 2023: कहर बरपाती आई और सीधा स्टंप में घुस गई खतरनाक गेंद, बहुत दूर जाकर गिरी बेल्स, देखें
रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ने 2017 फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीता था
छह बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सानिया मिर्जा का सामना राउंड ऑफ 16 में निकोल मेलिचर-मार्टिनेज/मैटवे मिडेलकूप और एलेन पेरेज/हैरी हेलिओवारा के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा ने 2017 फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीता था।
सानिया मिर्जा और महेश भूपति ने 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल चैंपियनशिप जीती थी।
और पढ़िए –‘IPL के दौरान मेरे बगल में बैठें ऋषभ पंत…’, दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग का अनुरोध
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines