Australia vs West Indies 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने काफी शानदाक गेंदबाजी की। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को महज 120 रनों पर ऑलआउट कर दिया था। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए महज 26 रनों का लक्ष्य था। जिसको हासिल करके कंगारू टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
पैट कमिंस और हेजलवुड ने की शानदार गेंदबाजी
पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने काफी शानदार गेंदबाजी की। इन दोनों की गेंदबाजी के सामने कोई भी वेस्टइंडीज बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाया। इस मैच में हेजलवुड ने 9 और कमिंस ने 4 विकेट हासिल किए। जोश हेजलवुड ने पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए।
इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने पहले पारी में 4 विकेट हासिल किए थे, जबकि दूसरी पारी में कमिंस को कोई विकेट नहीं मिला। इसके अलावा दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क 2 और नाथन लियोन ने भी 2 विकेट हासिल किए। वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी पारी में 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।
ये भी पढ़ें:- FIH Olympic Qualifier: MS Dhoni ने बढ़ाया भारतीय हॉकी टीम का हौसला, Video आया सामने
मैच में बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 183 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ किर्क मैकेंज़ी ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली, इसके अलावा शमर जोसेफ ने 36 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 283 रन बनाकर वेस्टइंडीज पर 100 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। जिसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 120 रनों पर ढेर हो गई थी और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए महज 26 रनों का लक्ष्य था।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाया था। हेड ने पहली पारी में 119 रनों की पारी खेली थी। पहले मैच में ट्रेविस हेड को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इस जीत के साथ अब वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines