हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

AUS vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अगले दो मैचों से तूफानी ऑलराउंडर बाहर

विज्ञापन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में जिम्बाव्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। ये सीरीज क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। इस सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है, लेकिन अब उसके लिए अगले दो मैचों से पहले बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया टीम में फेरबदल करने के लिए मजबूर हो गई है।

अभी पढ़ें – Avesh vs Arshdeep: आवेश खान और अर्शदीप सिंह ने खेला अनोखा खेल, सूर्या बन गए रेफरी, देखें वीडियो

दरअसल, मिशेल मार्श जिम्बाब्वे के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग श्रृंखला के शेष दो मैचों में नहीं खेलेंगे। मार्श टखने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज से पहले बड़ा झटका साबित होगा। उन्हें इस उम्मीद में ऑस्ट्रेलियाई स्टाफ द्वारा प्रबंधित किया जाएगा कि स्टार ऑलराउंडर सितंबर में भारत के खिलाफ अपनी टी20 श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहे।

विज्ञापन

30 वर्षीय गेंदबाज ने पिछले रविवार को श्रृंखला के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत में छह ओवर ही फेंके। उन्होंने ओपनर इनोसेंट काया को आउट करने के लिए शानदार कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए 10 सुपर लीग अंक हासिल किए। जिम्बाव्वे के खिलाफ शेष मैचों में जीत से फिंच की टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच जाएगी। क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग में शीर्ष आठ फिनिशर 2023 विश्व कप में हिस्सा लेंगे। नीचे की पांच टीमों को क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर खेलना होगा।

अभी पढ़ें – US Open: सेरेना विलियम्स के स्नीकर्स पर जड़े गए थे 400 हीरे

विज्ञापन

जोश इंगलिस रिप्लेसमेंट
विकेटकीपर जोश इंगलिस ने टीम में मार्श की जगह ली है। वह श्रीलंका में अपने एकदिवसीय मैच के लिए एक्साइटेड होंगे। वह कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में महेश थीक्षाना के खिलाफ सिर्फ पांच रन पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया अपना दूसरा वनडे बुधवार को टाउन्सविले में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola