AUS vs IND 2nd T20I: प्लेइंग 11 में हो सकते हैं यह 2 बड़े बदलाव, बुमराह के अलावा इस प्लेयर को मौका देंगे रोहित?
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs IND 2nd T20I
Edited By Bhoopendra Rai

AUS vs IND 2nd T20I
AUS vs IND 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ जारी तीन मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। ये मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो की तरह मुकाबला होगा, क्योंकि पहला टी 20 हारने के बाद रोहित शर्मा ब्रिगेड सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है।
आज का मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने का रास्ता साफ करना चाहेगी। यही वजह है कि रोहित शर्मा एक मजबूत टीम के साथ नागपुर के मैदान पर उतरेंगे। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
दूसरे टी 20 में टीम इंडिया में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम इंडिया में दो बदलाव तय माने जा रहे हैं। उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह, जबकि पहले मैच में महंगे साबित रहे भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर प्लेइंग-11 में नजर आ सकते हैं।
Touchdown Nagpur 📍🧡#TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/Odt7nFjlTe
— BCCI (@BCCI) September 21, 2022
वहीं मोहाली में हुए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले दूसरे टी 20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके साथ ही डिजनी+हॉटस्टार एप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11- केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11- एरोन फिंच (कप्तान), जोस इंगलिस, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, एडम जम्पा, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, नॉथन एलिस।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: