AUS vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुक गई है। वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस हारने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की। मलान के शतक के बदौलत इंग्लैंड ने 287 रन बनाए। डेविड मलान ने 128 गेंद पर 134 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 शानदार छक्के निकले। जवाब में डेविड वॉर्नर ने अंग्रेजों पर काउंटर अटैक किया। वॉर्नर ने तेज 86 रन की पारी खेली।
अंपायर की कान के बगल से निकली गेंद
अपनी पारी के दौरान वॉर्नर ने एक पुल शॉट खेला। पहले से ही बैकफुट पर कमीट हो चुके वॉर्नर ने पटकी हुई गेंद पर करारा पुल शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले से लगते ही गोली की रफ्तानर से निकली। लेग अंपायर ने गेंद को अपनी ओर आता देख डक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके कान के बगल से निकल गई। इस शॉट को देखर अंपायर भी हैरान थे।
अभी पढ़ें – AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया की जीत के 3 हीरो….सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त, देखें स्कोरकार्ड
मलान की बेहतरीन पारी
एडिलेड के मैदान पर मलान ने 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा। मलान के शतक के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 287 रनों का स्कोर खड़ा किया। एक समय इंग्लैंड ने 118 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन मलान की बेहतरीन पारी ने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और एडम जंपा ने शानदार गेंदबाजी की। स्टार्क ने 10 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि जंपा ने 55 रन देकर 30 विकेट निकाले।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टॉयनिस, ऐश्टन ऐगर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जंपा
अभी पढ़ें – AUS vs ENG ODI: अंपायर पॉल रीफेल से भिड़ गए एश्टन एगर, स्टंप माइक में कैद हुई ‘गाली’
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, डाविड मलान, जेम्स विंस, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), लियाम डायसन, क्रिस जोर्डन, डेविड विली, ल्यूक वुड, ओली स्टोन
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines