Asian Para Games: इन दिनों चीन के हांगझाउ में चौथा एशियाई पैरा गेम्स हो रहा है। जिसमें भारत ने अपने अभियान की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है। पहले ही दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 17 मेडल अपने नाम किए है। जिसमे 6 गोल्ड. 6 रजत और 5 कांस्य पदक जीते है। एशियाई पैरा गेम्स में भारत को पहला पदक प्राची यादव ने दिलाया। पैरा कैनोइंग महिला वीएल 2 फाइनल में प्राची यादव ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। रजत पदक हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राची यादव को शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, “प्राची यादव ने एशियाई पैरा खेलों में पहला पदक हासिल करके भारतीय खेलों के इतिहास में अपना नाम दर्ज किया। पैरा कैनोइंग महिला वीएल2 फाइनल में उल्लेखनीय रजत पदक जीतने पर प्राची को बधाई। उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन ने पूरे देश को आश्चर्यचकित कर दिया है। गर्व है,”
एशियन पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका:
चीन – 47 गोल्ड – 39 सिल्वर – 33 ब्रांज – 119 टोटल
ईरान – 12 गोल्ड – 11 सिल्वर – 8 ब्रांज – 31 टोटल
उज़्बेकिस्तान – 9 गोल्ड – 10 सिल्वर – 8 ब्रांज – 27 टोटल
भारत – 8 गोल्ड – 8 सिल्वर – 8 ब्रांज – 24 टोटल
थाईलैंड – 8 गोल्ड – 6 सिल्वर – 6 ब्रांज – 20 टोटल
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल! सारे मैच जीतकर और इस टीम की हार से होगा फायदा
पहले दिन भारत की शानदार शुरुआत
एशियाई पैरा गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय एथलीटों ने पहले दिन 17 पदक अपने नाम किए है। जिसमें 6 गोल्ड, 8 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है। 17 पदक जीतकर भारत चौथे स्थान पर मौजूद है। भारत ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धा में सबसे ज्यादा 11 पदक हासिल किए।
पहला मेडल प्राची यादव के नाम रहा है प्राची ने 1:03.147 के समय के साथ पैरा कैनोइंग महिला वीएल 2 में रजत पदक जीता। इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली अवनी लेखरा ने एशियाई पैरा गेम्स में भी पहले ही दिन गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अवनी ने महिलाओं की आर 2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में ये पदक भारत को दिलाया है।
चौथे एशियाई गेम्स में भारत ने भेजा 303 एथिलीटों
चौथे एशियाई गेम्स में भारत ने 17 खेल प्रतिस्पर्धाओं में 303 एथिलीटों का दल भेजा है। इन सभी एथिलीटों से भारत को काफी उम्मीदें है। इससे पहले भारत ने इंडोनेशिया में 2018 में हुए एशियाई गेम्स में 72 मेडल जीते थे, इस बार भारत इस आंकड़े को पीछा छोड़ना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines