Asian Games Medals: चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का जलवा कायम है। तीरंदाजी में भारत ने आज गोल्ड अपने नाम करके एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। अपना ही पिछला रिकॉर्ड भारत ने तोड़ दिया है। ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने भारत के खाते में गोल्ड दे दिया है। इसी के साथ एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में भारत ने 71 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। 71 मेडल के साथ ही भारत ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
भारत कर रहा है कमाल का प्रदर्शन
पिछले सीजन यानी साल 2018 में भारत ने 70 मेडल अपने नाम किए थे। और इस सीजन भारत ने 71 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। साल 2018 में भारत ने 16 गोल्ड अपने नाम किए थे। वहीं भारत अभी तक 16 गोल्ड जीत चुका है। अभी इस टूर्नामेंट में कई इवेंट का होना बाकी है। आज भारत के लिए नीरज चोपड़ा भी अपना दम दिखाएंगे। तो उम्मीद की जा सकती है कि भारत के लिए और भी मेडल आ सकते हैं। टारगेट की बात करें तो भारत 100 से ज्यादा मेडल अपने नाम करने के लिए जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Gold Buying Tips : क्यों नहीं खरीदना चाहिए बिना हॉलमार्क का सोना, कैसे करें पहचान ?
ऐसा रहा आज का मुकाबला
आज के मुकाबले की बात करें तो ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले ने कमाल का खेल दिखाया। दोनों ने मिलकर 159 का स्कोर बनाया। वहीं दूसरी तरफ कोरिया के 158 का स्कोर ही बना सके थे. क्वार्टरफाइनल की बात करें तो दोनों ही खिलाड़ियों ने मोहम्मद जुवैदी बिन माजुकी और फातिन नूरफतेहाह मेट सालेह को हराया था। कल उम्मीद की जा रही थी कि दोनों ही गोल्ड भारत को दिलाएंगे। और हुआ भी वही। भारत इस एशियन गेम्स 2023 ((Asian Games 2023)) में शानदार प्रदर्शन करके पदकों का शतक अपने नाम करना चाहेगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines