कौन है Asian Games में 2 मेडल जीतने वाली रमिता, जो जुनून बारिश में नंगे पांव पहुंच जाती थी एकेडमी

International Air Rifle Player Ramita Jindal

International Air Rifle Player Ramita Jindal

International Air Rifle Player Ramita Jindal: चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत की रमिता जिंदल ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 19 वर्षीय रमिता हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा की रहने वाली हैं, जिन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया था। रमिता ने 27 जून को क्वालिफिकेशन राउंड में 632.4 अंक लिए। अगले दिन 28 जून को 634.7 अंक का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 634.8 अंक का रिकॉर्ड बनाया और देशभर नंबर एक रैंक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज तक प्रैक्टिस से ब्रेक नहीं लिया

रमिता ने इस नेशनल रिकॉर्ड की बदौलत जहां एशियन गेम्स का टिकट जीता, वहीं वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भी जगह बना ली। रमिता विश्व रैकिंग में 9वें स्थान पर हैं। अब उनका उनका लक्ष्य पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करना है। रमिता के पिता अरविंद जिंदल बताते हैं कि रमिता को शूटिंग का ऐसा जुनून है कि उसने आज तक प्रैक्टिस से ब्रेक नहीं लिया। बारिश के दिनों में कीचड़ होने पर कोई एकेडमी नहीं जाता था, लेकिन रमिता जूते हाथ लेकर नंगे पांव एकेडमी पहुंच जाती थी।

विज्ञापन

खेल के साथ पढ़ाई में अव्वल रमिता

अरविंद बताते हैं कि रमिता ने उनके दोस्त की बेटी के साथ रमिता ने एकेडमी जाना शुरू किया। पिछले 4 साल से लगातार बिना छुट्टी लिए एकेडमी जा रही है। शूटिंग के साथ पढ़ाई में भी रमिता होनहार है। टाइम ऐसे बैलेंस किया है कि खेल के चलते पढ़ाई में पीछे नहीं रही। 9वीं में थी तो प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर रात ढाई बजे घर आई और अगले दिन पेपर था तो रातभर बैठकर पढ़ाई की। एक घंटे की नींद के बाद पेपर दिया और अच्छे अंक लेकर पास हुई।

विज्ञापन

रमिता की अब तक की उपलब्धियां

मार्च 2023 में भोपाल में 20 से 27 मार्च तक खेले गए इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन शूटिंग वर्ल्ड कप में भी चौथा रैंक जीत था। स्थान हासिल किया था। 2022 में इंटरनेशनल जूनियर वर्ल्ड कप में एक गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीते। अजरबैजान में सीनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता। अगस्त 2021 में लीमा के पेरू में इंटरनेशनल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, खेलो इंडिया 2020 में ब्रॉन्ज, नेशनल चैम्पियनशिप 2019-20 में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2021-22 में नेशनल चैम्पियनशिप में सिल्वर और 2018-19 में CBSE नेशनल चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ