Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा के बाद पुरुषों की 4X400 मीटर रिले टीम ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है।अमोज जैकब, मुहम्मद अनस याहिया, राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल वरियाथोडी की टीम 3:01.58 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए।
भारत ने हीट 1 में कतर, जापान और इराक को पीछे छोड़ते हुए 3:03.81 मिनट का समय लेकर फाइनल में क्वालिफाई किया।
बेल्जियम में भारत ने बनाया था रिकॉर्ड
बेल्जियम में हाल ही में संपन्न एथलेटिक्स विश्व चैंपियंस में जैकब, अनस, रमेश और अजमल के क्वार्टर द्वारा हासिल किए गए इवेंट में भारत के पास एरिया रिकॉर्ड भी है। टीम ने फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए 2:59.05 मिनट का समय लिया था।
नीरज चोपड़ा ने भी भारत को दिलाया गोल्ड
भारत के नीरज चोपड़ा ने भी बुधवार को एशियन गेम में इतिहास रच दिया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके साथ ही भारत के ही किशोर कुमार जेना ने 87.54 मीटर की दूरी तय कर के रजत पदक जीता है।
यह भी पढ़ेंः अविनाश साबले का एशियन गेम में डबल धमाल, 5000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक
फाइनल में नीरज चोपड़ा को किसी और से नहीं बल्कि हमवतन किशोर कुमार जेना से ही मिला। चोपड़ा का पहला थ्रो 82.38 मीटर था। दूसरे प्रयास में उन्होंने 84.49 मीटर का थ्रो किया। वहीं, जेना ने 81.26 मीटर की थ्रो के साथ शुरुआत किया, लेकिन दूसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज चोपड़ा से बढ़त ले ली।
हालांकि, चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर की दूरी तय कर के फिर से बढ़त हासिल कर ली। वहीं, जेना ने अपने चौथे प्रयास में 87.54 मीटर का थ्रो किया और नीरज चोपड़ा से पीछे रह गए और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने 82.68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
(Ultram)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines