---विज्ञापन---

Asian games 2023: अविनाश साबले का एशियन गेम में डबल धमाल, 5000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

Asian games 2023: भारत के अविनाश साबले ने बुधवार को पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता है। इस जीत के साथ अविनाश ने एशियन गेम 2023 में दूसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। अविनाश साबले ने 13:21.09 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि बहरीन के बिरहानु यमाताव ने 13:17.40 […]

Asian games 2023: भारत के अविनाश साबले ने बुधवार को पुरुषों की 5000 मीटर में रजत पदक जीता है। इस जीत के साथ अविनाश ने एशियन गेम 2023 में दूसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। अविनाश साबले ने 13:21.09 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि बहरीन के बिरहानु यमाताव ने 13:17.40 का समय लेकर पहले पायदान पर रहे।

3000 मीटर स्टीपलचेज में जीता गोल्ड

साबले ने 2023 एशियन गेम में ही पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज में 8:19:50 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता था। इससे पहले साल 2022 के एशियन गेम में 3000 मीटर स्टीपलचेज में उन्होंने 8 मिनट 11.20 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता था।

---विज्ञापन---

अविनाश साबले का सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 8:11.63 है, जो उन्हें जापान के मिउरा रयुजी (एसबी: 8:09.91) के बाद एशियाई खेलों में दूसरे स्थान पर रखता है।

यह भी पढ़ेंः नीरज चोपड़ा के बाद पुरुषों की 4X400 मीटर रिले टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड

---विज्ञापन---

4×400 मीटर महिला रिले में भारत को मिला रजत पदक

बुधवार को एशियन गेम 2023 में रजत पदक के लिए दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत ने महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में रजत पदक जीता। भारतीय रिले टीम में ऐश्वर्या मिश्रा, सुभा वेंकटेशन, प्राची और विथ्या रामराज शामिल थे।

हरमिनल बैंस कौर ने भी जीता दो सिल्वर

भारत के हरमिनल बैंस कौर ने भी एशियन गेम में धमाल मचा दिया है। उन्होंने पहले 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता था। अब बुधवार, 4 अक्टूबर को 800 मीटर रेस में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर कमाल कर दिया। हरमिनल ने 800 मीटर फाइनल में 2:03.75 का समय निकालाकर दूसरा मेडल जीता।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 04, 2023 05:53 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola