Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने साउथ कोरिया को हरा दिया है। भारत ने 5-3 से इस मैच को अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया है। अब भारत फाइनल खेलेगा। भारत ने अभी सिल्वर मेडल तो जीत लिया है, लेकिन यह देखने वाली बात होगी कि इस सिल्वर को गोल्ड में कन्वर्ट कर पाता है या फिर नहीं।

विज्ञापन

ओलंपिक में जगह पक्की करने का मौका

हॉकी का दूसरा सेमीफाइनल मैच चीन और जापान के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जो विजेती टीम होगी, भारत उसके साथ फाइनल में भिड़ेगा। हॉकी का फाइनल मैच शुक्रवार को होने वाला है। अगर भारत फाइनल मैच अपने नाम कर लेता है, तो एशियाई खेलों में उसका चौथा स्वर्ण होगा और टीम अगले साल पेरिस ओलंपिक खेलों में जगह पक्की कर लेगी।

विज्ञापन

नीरज चोपड़ा ने भारत को दिलाया गोल्ड

इसके अलावा नीरज चोपड़ा ने भी भारत को एक गोल्ड दिला दिया है। भारत के नीरज चोपड़ा ने भी बुधवार को एशियन गेम में इतिहास रच दिया है। उन्होंने जैवलिन थ्रो में 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ भारत को गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके साथ ही भारत के ही किशोर कुमार जेना ने 87.54 मीटर की दूरी तय कर के रजत पदक जीता है।

विज्ञापन

भारत के धाकड़ एथलीट नीरज चोपड़ा ने फाइनल में किसी और से नहीं बल्कि हमवतन किशोर कुमार जेना से ही मिला। चोपड़ा का पहला थ्रो 82.38 मीटर था। दूसरे प्रयास में उन्होंने 84.49 मीटर का थ्रो किया। वहीं, जेना ने पहला थ्रो 81.26 मीटर का फेंका और दूसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज चोपड़ा से बढ़त ले ली।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ