Asian Games 2023 Live Updates: एशियन गेम्स 2023 का आज पांचवां दिन है। आज खेल की शुरुआत होते ही भारत ने एक गोल्ड अपने नाम कर लिया है। भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। इस तरह भारत ने छठा गोल्ड अपने नाम कर लिया है। इस शूटिंग टीम में सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा शामिल हैं।
Asian Games 2023 Live Updates
गोल्ड जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि एशियाई खेलों में हमारी उल्लेखनीय 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम द्वारा शूटिंग में एक और स्वर्ण जीता है। सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने अपनी सटीकता और कौशल से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। पीएम ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हमारी समर्पित और प्रतिभाशाली रोशिबिना देवी नाओरेम ने वुशु, महिला सांडा 60 किग्रा में रजत पदक जीता है। उन्होंने असाधारण प्रतिभा और उत्कृष्टता की निरंतर खोज का प्रदर्शन किया है। उनका अनुशासन और दृढ़ संकल्प भी सराहनीय है।
आज शाम होगा हाई वोल्टेज मुकाबला
भारत ने एयर पिस्टल गेम में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए अविश्वसनीय वापसी की और गोल्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा रोशिबिना देवी ने भी महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। आज शाम भारत और जापान के बीच कुछ हाई-वोल्टेज पुरुष हॉकी मुकाबले देखने को मिलेंगे। इससे पहले सुनील छेत्री की टीम राउंड 32 के मुकाबले में सऊदी अरब के खिलाफ एक मजबूत चुनौती का सामना करेगी।
ये भी पढ़ें:- ICC World Cup 2023: 7 साल बाद भारत पहुंची पाकिस्तान की टीम, बाबर आजम की झलक पाने को बेताब दिखे फैंस, देखें वीडियो
भारत के नाम हो चुके हैं 25 पदक
बता दें कि भारत अभी तक 6 गोल्ड अपने नाम कर चुका है। वहीं, आठ रजत और 10 कांस्य भी जीत चुका है। इस तरह एशियन गेम्स 2023 में भारत के नाम कुल 25 पदक हो चुके हैं। भारत के 655 एथलीटों ने एशियाई गेम्स 2023 में हिस्सा लिया है। यह आयोजन 23 सितंबर से पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में जारी है। एशियन गेम्स 2023 का समापन 8 अक्टूबर को होगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines