Asian Champions Trophy Final 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर खिताब जीत लिया है। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो उपकप्तान हार्दिक सिंह रहे, जिन्हें हीरो ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। हालांकि उन्हें इनाम के तौर पर जो राशि मिली उस पर बहस छिड़ गई है। उन्हें सिर्फ 200 डॉलर यानी 16,591 का चैक दिया गया है। इस रकम को देखकर फैंस हैरान हैं।
दरअसल, भारतीय क्रिकेट के एक मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड’ जीतने वाले खिलाड़ी को औसतन 1 लाख रुपए का चेक दिया जाता है, जबकि हॉकी की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल में मैच विनर रहे उपकप्तान हार्दिक सिंह को ‘हीरो ऑफ द मैच’ बनने पर इनाम के तौर पर सिर्फ 200 डॉलर का चेक दिया गया है। यह भारत में 16,591 रुपए के बराबर हैं। दोनों खेलों में पैसों का इतना बड़ा अंतर देखकर फैंस नाराज हैं और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर उनका गुस्सा फूट रहा है।
अगर मैच की बात करें तो भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में कमाल का खेल दिखाया। पहले हाफ में 3-1 से पिछड़ने के बाद टीम ने कमाल की वापसी की और मलेशिया को 4-3 से मात देकर चौथी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया।
ये भी पढ़ें: Asian Champions Trophy Final 2023: फाइनल में भारत का जलवा, मलेशिया को 4-3 से मात देकर चौथी बार चैंपियन बनी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines