Asian Champions Trophy Final 2023: फाइनल में भारत का जलवा, मलेशिया को 4-3 से मात देकर चौथी बार चैंपियन बनी टीम इंडिया
Edited By Bhoopendra Rai

Asian Champions Trophy Final 2023
Edited By Bhoopendra Rai

Asian Champions Trophy Final 2023
Asian Champions Trophy Final 2023: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 पर कब्जा जमा लिया है। चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से हराकर टीम इंडिया ने खिताब जीता है। ये चौथी बार है, जब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनी है। भारत सबसे ज्यादा बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पर शुरुआत में मलेशिया हावी दिखी। भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ गई थी, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी की और आखिरी दो क्वार्टर में 3 गोल दागकर जीत हासिल कर ली।
भारत के लिए फाइनल में जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा।
We can't ask for a better final than this🥹💙
India's incredible comeback seals victory, making them champions of the Hero Asian Champions Trophy Chennai 2023.🏆🇮🇳 India 4-3 Malaysia 🇲🇾#HockeyIndia #IndiaKaGame #HACT2023 @CMO_Odisha @CMOTamilnadu @asia_hockey @FIH_Hockey… pic.twitter.com/gJZU3Cc6dD
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 12, 2023
मलेशिया के लिए फाइनल में अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और फिर मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा था। आखिर के कुछ मिनटों में टीम इंडिया ने मैच का रुख पलटा और मलेशिया को 4-3 से हरा दिया।
भारत: कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह।
मलेशिया: हफीजुद्दीन ओथमान (गोलकीपर), मुजाहिर अब्दु, मरहान जलील, अशरन हमसामी, फैजल सारी, रजी रहीम, फैज जली, अज़ुआन हसन, अबू कमाल अजराई, नजमी जाजलान, अमीरुल अजहर।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: