Asian Athletics Championships: मुरली श्रीशंकर ने जीता सिल्वर, पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए किया क्वालिफाई

murali sreeshankar

murali sreeshankar

नई दिल्ली: भारतीय एथलीट लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने शनिवार को बैंकॉक, थाईलैंड में चल रही एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में बड़ा मुकाम हासिल किया। श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में 8.37 मीटर के प्रयास के साथ रजत पदक जीता। इसके साथ ही उन्हें पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।

विज्ञापन

वह एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए। पेरिस गेम्स का मार्क 8.27 मीटर है। चीनी ताइपे के यू तांग लिन ने चौथे राउंड में 8.40 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता, जो इस सीजन में दुनिया का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है।

विज्ञापन

भारतीय मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड

वहीं राजेश रमेश, ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम ने भारत के लिए दिन का एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया। भारतीय एथलीट अनिल सर्वेश कुशारे और स्वप्ना बर्मन ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के चौथे दिन क्रमशः पुरुषों की ऊंची कूद और महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीते। तमिलारासन संतोष कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।

भारत की झोली में आए पांच पदक

शनिवार को पांच पदक भारत की झोली में आए। इसमें एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य शामिल रहा। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में भारत की कुल पदक तालिका वर्तमान में 14 पदक है। इसमें छह स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ