Asia Cup फाइनल में दहाड़ी 'भारत की शेरनी', स्मृति मंधाना की तूफानी पारी, छक्के से फिनिश किया गेम, देखें Video

Asia cup (5)

नई दिल्ली: एशिया कप में भारत की महिला टीम फिर से इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की टीम ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत को मात्र 66 रनों का टार्गेट मिला। जिसे भारतीय टीम ने आसानी से चेज कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति मंधान की तूफानी फिफ्टी

ओपनर स्मृति मंधान इस लो स्कोरिंग मैच में अपनी बल्लेबाजी से दिल जीता। स्मृति मंधाना ने आतिशी पारी खेली। स्मृति ने 25 गेंदो पर ही अर्धशतक जड़ दिया। स्मृति ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े। मंधाना डीप मिड विकेट पर छक्का लगा कर मैच को फिनिश किया। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 रनों का योगदान दिया। दोनों ही खिलाड़ी अंत तक आउट नहीं हुईं।

विज्ञापन

भारत की गेंजबाजी को झेल नहीं पाई लंकाई टीम

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम पत्ते की तरह झड़ गई और भारतीय गेंदबाजों की धार को झेल ना सकीं। भारत की तरफ से रेनुका सिंह ने दमदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट भी झटके। वहीं उनके अलावा राजेश्वरी और स्नेह राणा ने भी दो विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात करें तो ओशांदी राणासिंघे के अलावा कोई भी 10 रन का भी आंकड़ा पार ना कर सका।

विज्ञापन

India Playing 11:शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

अभी पढ़ें – 

विज्ञापन

Sri Lanka Playing 11: चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ