हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: मैच से पहले AB de Villiers ने विराट कोहली को भेजा ये खास संदेश, देखें VIDEO

विज्ञापन
AB de Villiers

IND vs PAK: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना वाला है। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मैच से ठीक पहले विराट कोहली के सबसे खास दोस्त और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स ने अपने दोस्त कोहली को खास संदेश भेजा है। कोहली अपने करियर का 100वां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतर रहे हैं, इसे लेकर डीविलियर्स ने उनको मुबारकबाद दी है।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: ‘मैदान पर जाकर ये मत कर देना…,’ IND के खिलाफ मैच से पहले बाबर आजम ने ली टीम की क्लास

एबी डीविलियर्स ने दी विराट कोहली को बधाई

एबी डीविलियर्स ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि ‘मैं विराट कोहली को बधाई देता हूं कि वो तीनों ही फॉर्मेट में भारत की तरफ से 100 मुकाबले खेलने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। ये एक काफी बड़ी उपलब्धि है और हम सबको विराट के ऊपर काफी गर्व है। आपके 100वें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में 100 मुकाबले खेलने वाले पहले प्लेयर कोहली

आपको बता दें कि कोहली अपने करियर में अभी तक 99 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। आज जब वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरेंगे तो उनके 100 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे हो जाएंगे। वह टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में 100 मुकाबले खेलने वाले इकलौते प्लेयर हैं।

अभी पढ़ें – PAK के गेंदबाजों को जमकर कूटता है ये भारतीय प्लेयर, अकेले के दम पर मैच जिताने में है माहिर….

विज्ञापन

आईपीएल में एक साथ खेले विराट-डीविलयर्स

दरअसल डीविलियर्स और विराट कोहली ने आईपीएल में आरसीबी के लिए कई सालों तक एक साथ क्रिकेट खेला है। यही वजह है कि इन दोनों की जोड़ी काफी मशहूर है। इसी दौरान विराट-डीविलियर्स अच्छे दोस्त भी बन गए। अब डीविलियर्स आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन विराट कोहली के साथ उनकी दोस्ती अभी भी कायम है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola