नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान रविवार को होने वाले महामुकाबले के लिए तैयार हैं। एशिया कप 2022 के इस बड़े मैच पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी टकटकी लगाए बैठे हैं। एक ओर कप्तान रोहित शर्मा मुख्य फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के बिना हैं, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को शाहीन अफरीदी की कमी खल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच से पहले टीम को संबोधित कर बाबर आजम ने कहा- हमें टी 20 वर्ल्ड कप 2021 को याद रखना है। हम जिस बॉडी लैंग्वेज से खेलते आ रहे हैं, उसी से मैदान में उतरना है। हमें वर्ल्ड कप को पीछे जाकर याद करना चाहिए। जब तुम लोग ये सब याद करोगे, तो सभी चीजें आना शुरू हो जाएंगी। बाबर ने कहा, एक अच्छी तैयारी वही होगी जिसे आप मैदान पर जाकर लागू करोगे। ये नहीं कि आप जो यहां करते हो, वहां जाकर डिफेंड करना शुरू कर दो।

मेन फास्ट बॉलर की कमी नहीं होनी चाहिए
जो चीज यहां करते हो वही चीज वहां लेकर जाओ, तो निश्चित परिणाम हमारे पक्ष में आएगा। बाबर ने कहा- मैं जानता हूं कि हमारा मेन फास्ट बॉलर हमारे साथ नहीं है, लेकिन उसकी कमी महसूस न होने दें। खास तौर पर फास्ट बॉलर उसकी कमी महसूस नहीं होने दें। उसे भी लगे कि मेरे बाद हमारी टीम के फास्ट बॉलर करके दिखाएंगे। जैसे वो खुद पर विश्वास रखता है और पाकिस्तान के लिए करता आया है, वैसा ही आपको भी करना है।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को एशिया कप से पहले दोहरे झटके लग चुके हैं। शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर बाहर हो चुके हैं। इनकी जगह मोहम्मद हसनैन और हसन अली को टीम में लिया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के खिलाफ ये गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।

विज्ञापन

एशिया कप के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।

स्टैंडबाय- श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ