हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup: आज हांगकांग से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन
Asia Cup IND vs HK

Asia Cup IND vs HK: एशिया कप में टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग से भिड़ेगी। मुकाबला आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। टीम इंडिया ने जहां पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हाराया है तो वहीं हांगकांग ने अपने तीनों ही मैच जीतकर क्वॉलिफार्यस में जगह बनाई थी।

एशिया कप में तीसरी बार होगी भारत-हांगकांग की जंग

एशिया कप में भारत-हांगकांग की टीमें अब तक सिर्फ दो बार आमने सामने हुई हैं। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। पहली बार 2008 में ये टीमें खेली थीं। 50 ओवर्स में 4 विकेट गंवाकर 374 रन बनाए थे, स्कोर का पीछा करने उतरी हांगकांग की पूरी टीम 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने 256 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया था।

अभी पढ़ें – Hong Kong की टीम में शामिल हैं 4 देशों के खिलाड़ी, कप्तान पाकिस्तान में जन्मा, 3 भारतीय मूल के प्लेयर…

विज्ञापन

भारत-हांगकांग के बीच दूसरे मुकाबले का हाल

एशिया कप में भारत-हांगकांग के बीच 2018 में सामना हुआ था। 50-50 ओवर के उस मुकाबले में भारत ने शिखर धवन के 127 रन की बदौलत 285 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में हांगकांग की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 259 रन बना लिए थे, टीम इंडिया ये मुकाबला 26 रन से जीती थी।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022: राशिद खान ने टिम साउदी को छोड़ा पीछे, खतरे में शाकिब-अल-हसन का रिकॉर्ड

विज्ञापन

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/रिषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र सिंह.

हॉन्ग कॉन्ग की संभावित प्लेइंग 11

निजाकत खान (कप्तान), बाबर हयात, यास्मीन मुर्तजा, किनचित शाह, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर), हारून अरशद, एजाज खान, जीशान अली, एहसान खान, आयुष शुक्ला, मोहम्मद गजानफर.

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola