Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 पर श्रीलंका ने कब्जा किया है। फाइनल में कुछ गलतियों के चलते बाबर आजम की पाकिस्तानी टीम एशिया कप जीतने से चूक गई। दुबई स्टेडियम में रविवार को खेले गिए फाइनल मैच में श्रीलंका को पाकिस्तान ने 23 रन से हरा दिया। एशिया कप में श्रीलंका ने लगातार दूसरी बार पाकिस्तानी टीम को मात दी है।
अभी पढ़ें – T20 World Cup के लिए Team India का ऐलान आज हो सकता है, जडेजा की जगह किसे मिलेगा मौका?
फाइनल में मिली हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने गलतियां कीं, जिससे वे खिताब जीतने में नाकाम रहे। बाबर ने श्रीलंका टीम को जीत की बधाई भी दी है।
बाबर आजम ने गिनाई ये गलतियां
पहली गलती
बाबर ने मैच में हार के बाद कहा ‘श्रीलंका को शानदार क्रिकेट खेलने के लिए बधाई। हम पहले आठ ओवरों तक उन पर हावी रहे, लेकिन भानुका राजपक्षा को जो साझेदारी मिली वह अद्भुत थी।’ पाकिस्तान भानुका राजपक्षे को आउट नहीं कर पाया।
दूसरी गलती
बाबर आजम ने कहा कि यह मैच के लिए सही विकेट था और दुबई में खेलना हमेशा अच्छा होता है। हमने अपनी ताकत के अनुसार बल्लेबाजी नहीं की। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 15-20 अतिरिक्त रन दिए और आखिर में अच्छा नहीं कर सके’।
तीसरी गलती
फाइनल में पाकिस्तान की हार पर बाबर आजम ने कहा, ‘हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं, एक फाइनल में, गलतियां भारी पड़ती हैं। हमारी फील्डिंग सही नहीं थी और बल्लेबाजी को भी अंत तक अच्छे से नहीं ले जा सके।’
अभी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप टीम में हुआ चयन, कार्तिक के चार शब्दों वाले ट्वीट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
बाबर आजम ने एशिया कप में मिली हार से लिया ये सबक
बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज नसीम शाह और नवाज को लेकर कहा कि इन्होंने अच्छा खेल दिखाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैच में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन यह अच्छा होगा यदि हम कम गलतियां करें।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines