Asia Cup 2022: 'तीन साल पहले इमाद ने बाबर से मिलवाया था...', विराट कोहली ने याद किया 2019 वर्ल्ड कप का किस्सा

asia cup 2022 virat kohli babar azam imad wasim

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान की टीमें 28 अगस्त रविवार को एशिया कप 2022 में होने वाले महामुकाबले के लिए तैयार हैं। इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों में खासा क्रेज है। पिछली बार दोनों टीमें टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इसी मैदान पर मिली थीं। तब विराट कोहली और बाबर आजम के फोटो वायरल हुए थे। अब टीमें दुबई में एक बार फिर मिली हैं और दोनों देशों के खिलाड़ियों ने उसी अंदाज में फिर मुलाकात की है। विराट कोहली और बाबर आजम एक-दूसरे को काफी सम्मान देते हैं। दोनों कई बार एक दूसरे के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। विराट को लेकर बाबर का कहना है कि हमें उनके खिलाफ सोचने की जरूरत है। वहीं विराट कोहली ने बाबर आजम से जुड़ा किस्सा शेयर किया है।

विज्ञापन

पहले ही दिन से मेरे लिए सम्मान देखा है
जतिन सप्रू के साथ बातचीत में विराट ने कहा- मैं पहली बार बाबर से 2019 वर्ल्ड कप में मिला था। मैनचेस्टर में मुकाबले के बाद इमाद ने मेरी मुलाकात उनसे करवाई। इमाद को मैं अंडर 19 से जानता हूं। इमाद ने कहा- बाबर आपसे बात करना चाहते हैं। विराट ने कहा- मैंने पहले ही दिन से उनके अंदर मेरे लिए सम्मान देखा है। वो अब तक नहीं बदला है। इस वक्त वे सभी फॉर्मेट में दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं। वे कंसिस्टेंट हैं और तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं। मैं उन्हें खेलते देखना हमेशा पसंद करता हूं। उन्होंने आगे कहा- मेरे लिए उसका एटीट्यूट और एप्रोच नहीं बदला है।

विज्ञापन

वे जमीन से जुड़े व्यक्ति
उन्होंने कहा- ये बताता है कि उनका लालन-पालन किस तरह से हुआ है। वे जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उनकी क्रिकेटिंग फाउंडेशन काफी सॉलिड है। इस तरह के प्लेयर और कैरेक्टर हमेशा आगे जाते हैं और दूसरों को प्रेरणा देते हैं। मैं उनमें ये सब देखता हूं। मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वर्ल्ड क्रिकेट को उत्साहित और रोमांचक बनाने के लिए आपको इस तरह के टैलेंटेड प्लेयर्स की जरूरत है।

विज्ञापन

बहरहाल, इसमें कोई दोराय नहीं है कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला ये मुकाबला रोमांच से भरपूर होगा। विराट कोहली मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे। वे अपना 100वां टी 20 मैच खेलेंगे और दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी उन्हें फॉर्म में वापस आता देखने के लिए उत्साहित होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में क्या होता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ