Asia Cup 2022: 27 अगस्त से यूएई में होने वाले एशिया कप 2022 का मंच सज चुका है। सभी टीमों ने अपनी तैयारी कर ली है। भारत इस कप को 7 बार अपने नाम कर चुका है। भारतीय क्रिकेट फैंस को इस बार भी उम्मीद है कि टीम इंडिया रोहित की कप्तानी में खिताब जीतने में सफल रहेगी।
एशिया कप 2022 में जहां सबकी नजर 28 अगस्त को होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर तो वहीं दूसरी तरफ एशिया कप में कुछ ऐसे हैरानी भरे रिकॉर्ड हैं, जिसे जानकर यकीनन हैरान रह जाएंगे।
और पढ़िए – मुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना
एशिया कप वनडे फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल करने वाले एक मात्र भारतीय गेंदबाज
भारत के पूर्व स्पिनर अरशद अयूब ने एशिया कप में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह ऐसे गेंदबाज हैं, जो एशिया कप में सबसे पहले भारत की ओर से 5 विकेट हॉल करने वाले गेंदबाज बने थे। अयूब ने यह कमाल पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में किया था।
कुल 21 रन देकर झटके थे 5 विकेट
1988 को ढाका में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में अरशद अयूब ने कमाल की गेंदबाजी की थी। उन्होंने 9 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट लिए थे। अयूब की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की पूरी टीम 142 रनों पर आउट हो गई थी। लिहाजा भारतीय टीम ने ये मैच चार विकेट से जीत लिया था। एशिया कप में भारत की ओर से अयूब को छोड़कर किसी दूसरे भारतीय गेंदबाज ने अबतक 5 विकेट एक पारी में नहीं चटकाए हैं।
वहीं एशिया कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्रीलंका अजंता मेंडिस टॉप पर हैं। उन्होंने साल 2008 में भारत के खिलाफ 13 रन देकर 6 विकेट झटके थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
244 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
347 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
418 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
437 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
444 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines