Asia Cup 2022: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने छठवीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे। 171 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान 147 रनों पर सिमट गई। इस तरह श्रीलंका ने यह मुकाबला 23 रनों से जीत लिया है।
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 बार जीत हासिल की
आज के मैच को जोड़कर यह दोनों टीमें चार बार एशिया कप फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। श्रीलंका ने 3 बार जीत दर्ज की। सबसे पहली बार श्रीलंका ने 1986, 2014 और अब 2022 में पाकिस्तान को हराया है। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ष 2000 में खिताब जीता।
अभी पढ़ें – इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकता है पाकिस्तान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका ने छठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
एशिया कप की बात करें तो श्रीलंका ने कुल 6 बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। सबसे पहले श्रीलंका की टीम 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में टूर्नामेंट जीती थी, अब 2022 में एक बार फिर टीम ने इस खिताब पर कब्जा किया है। श्रीलंका भारत के बाद टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी सबसे सफल टीम है। भारत ने 7 खिताब जीते हैं। पाकिस्तान ने दो बार 2000 और 2012 में खिताब जीता है।
अभी पढ़ें – पहली बार खिताब जीते वालीं इगा स्वातेक ने बनाया खास रिकार्ड, देखें फाइनल तक का सफर
पाकिस्तान को रौंद दुनिया को किया चकित…
एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान से आठ विकेट से हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया कि दुनिया देखती रह गई।
पहली हार के बाद श्रीलंका ने अपने अगले ग्रुप गेम में वापसी की, एक रोमांचक मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर टूर्नामेंट के सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई किया। श्रीलंका ने कड़े मुकाबलों में अफगानिस्तान, भारत और पाकिस्तान को हराकर चकित किया और अब फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है। इस तरह श्रीलंका ने दुनिया को चकित कर दिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines