नई दिल्ली: पाकिस्तान को एशिया कप से पहले दूसरा झटका लग गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार शाम कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर साइड स्ट्रेन के कारण एसीसी टी20 एशिया कप से बाहर हो गए हैं। बुधवार को पाकिस्तान के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा गेंदबाज का मूल्यांकन किया गया और दुबई में एमआरआई स्कैन ने इसकी पुष्टि की।
बोर्ड ने आगे कहा है कि पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी कमेटी के साथ निष्कर्षों पर चर्चा की गई। जबकि एक विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा एक स्वतंत्र समीक्षा की भी मांग की गई थी। मेडिकल टीम वसीम के रिहैबिलिटेशन पर करीब से नजर रखेगी और इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से पहले प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी को देखा जाएगा।
हसन अली होंगे रिप्लेसमेंट
इस बीच, हसन अली को वसीम के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है। हालांकि यह रिप्लेसमेंट इवेंट टेक्निकल कमेटी की मंजूरी के अधीन हैं। हसन अली को टीम प्रबंधन द्वारा एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में मांगा गया था और मुख्य चयनकर्ता ने अनुरोध स्वीकार कर लिया था। हसन अली पिछले तीन सप्ताह से राष्ट्रीय उच्च प्रदर्शन केंद्र में अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहे थे। वह वर्तमान में रावलपिंडी में हैं, जो 30 अगस्त से शुरू होने वाले नेशनल टी 20 की तैयारी कर रहे हैं। जैसे ही ईटीसी हसन को एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में मंजूरी देता है, गेंदबाज यूएई के लिए रवाना हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की टीम के लिए शाहीन अफरीदी के बाद ये दूसरा झटका है। शाहीन भी चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पाकिस्तान की टीम को स्टार पेसर्स की कमी खलेगी।
अभी पढ़ें – Lausanne Diamond League 2022: पहले ही प्रयास में नीरज चोपड़ा ने लगाया 89.08m पर निशाना
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन (शाहीन का रिप्लेसमेंट), हसन अली ( मोहम्मद वसीम का रिप्लेसमेंट)।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines