Rohit Sharma vs Pakistan: एशिया कप 2022 का मंच सज चुका है। 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। अब एशिया कप में 28 अगस्त को एक बार फिर दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी।
एशिया कप में रोहित शर्मा की नेतृत्व में भारतीय टीम टाइटल बचाने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान की नजर ट्रॉफी जीतने पर होंगी। मैच से पहले टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़े भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
पाक के खिलाफ बेहद शर्मनाक हैं रोहित के आंकड़े
दरअसल, टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं हैं। पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने रोहित का बल्ला अब तक खामोश ही नजर आया है। रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक आठ टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह सिर्फ 14 की औसत से 70 रन ही बना सके हैं।
और पढ़िए – Asia Cup से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम का सबसे घातक गेंदबाज हुआ चोटिल
2007 में खेली थी अहम पारी, उसके बाद से बल्ला खामोश
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में रोहित का बल्ला एक बार ही चला है। जब साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 30 रनों की अहम पारी खेली थी और टीम को 157 रनों तक पहुंचा दिया था। 16 गेंदों की इस नाबाद पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया था। टी- 20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का सर्वाधिक स्कोर 30 रन ही है।
दो बार शून्य पर आउट हुए हैं रोहित शर्मा
साल 2007 के बाद जब भी टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी 20 मुकाबले हुए उनमें रोहित शर्मा, 2, 4*, 24, 0, 10, 0 रन ही बना सके हैं। वहीं वह दो बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। उनके इसी रिकॉर्ड ने टीम के साथ ही फैंस का सिरदर्द बढ़ा रखा है। हालांकि क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा बड़ा स्कोर करेंगे और इन शर्मनाक आंकड़ों को शानदार बनाएंगे।
और पढ़िए – इंग्लैंड नहीं पहले इस देश से खेलना चाहते थे Ben Stokes, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में आग उगलता है रोहित शर्मा का बल्ला
भले ही टी 20 में रोहित का बल्ला नहीं चलता, लेकिन वनडे क्रिकेट में हिटमैन का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बोलता है। उन्होंने अभी तक खेले 16 वनडे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 51.42 की औसत से 720 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंनने 2 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines