हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2022: फाइनल से पहले पाकिस्तान की पिटाई, श्रीलंका ने 5 विकेट से धोया

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के फाइनल से पहले पाकिस्तान को करारी हार मिली है। सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले को फाइनल के पहले तैयारी की तरह देखा जा रहा था। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 122 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 17 ओवर में ही हासिल कर लिया। फाइनल मैच 11 सिंतबर को खेला जाएगा।

अभी पढ़ें – PAK vs AFG: ‘दबंगई’ दिखाने वाले आसिफ अली को ICC ने दी बड़ी सजा, गेंदबाज पर भी हुई कार्रवाई

122 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने निसंका की 48 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के से नाबाद 55 रन की पारी और भानुका राजपक्षे (24) के साथ उनकी चौथे विकेट की 51 रन की साझेदारी से 17 ओवर में ही पांच विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान दासुन शनाका ने भी 16 गेंद में 21 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हसनैन और रऊफ को दो-दो विकेट मिला।

विज्ञापन

बिखर गई पाकिस्तान की बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत खराब रही। मोहम्मद रिजवान 14 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। अच्छी शुरुआत मिलने के बाद बाबर 30 के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे। 10वें ओवर में फखर जमां महज 13 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।

अभी पढ़ें – IND vs AGF: विराट कोहली ने ठोका 71वां शतक, पत्नी अनुष्का शर्मा ने दिया ये खास गिफ्ट

विज्ञापन
स्पिनरों ने किया कमाल

हसरंगा ने 21 रन देकर तीन विकेट चटाए। आफ स्पिनरों महीश तीक्षण ने 21 रन पर दो विकेट और धनंजय डिसिल्वा 18 रन एक विकेट तथा पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज प्रमोद मदुसान 21 रन पर दो विकेट ने उनका अच्छा साथ निभाया जिससे पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में सिमट गई। श्रीलंका के गेंदबाजों ने दवाब बनाया जिसमें पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइनप बिखर गई।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola