Asia Cup 2022, IND vs PAK: एशिया कप में 28 अगस्त के दिन भारत और पाकिस्तान की टीम आसने सामने होगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों ने तैयारी पूरी कर ली है। मुकालबे जीतने के इरादे से पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ खास प्लान तैयार किया है। इस प्लान का खुलासा खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने किया है। उन्होंने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
भारत के खिलाफ क्या है पाकिस्तान टीम का प्लान?
PCB द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पाकिस्तान टीम के आतिशी बल्लेबाज आसिफ अली को दिखाया गया, जो कह रहे हैं कि वह हर रोज 100 से 150 छक्के लगाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसा करने से वह मैच में कम से कम 4-5 छक्के लगा सकते हैं।
अभी पढ़ें – पुरुषों के बाद होगा महिलाओं का एशिया कप 2022, जानिए शेड्यूल
वहीं एक दूसरे वीडियो में पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ विकेटकीपर-बैटर मोहम्मद रिजवान को प्रैक्टिस कराते नजर आ रहे हैं. वह नीचे देखकर शॉट मारने की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।
आसिफ अली ने बताया क्यों मारते हैं 100 से 150 छक्के
शेयर किए गए वीडियो में आसिफ अली ने कहा, ‘मैं हर रोज प्रैक्टिस में 100-150 छक्के मारने की कोशिश करता हूं, ताकि मैच में 3-4 या 5 छक्के लगा सकूं। मैं जिस पॉजिशन पर बल्लेबाजी करता हूं। वहां हर ओवर में 12 से 14 की औसत (रन) चाहिए होता है। इस एवरेज को बनाए रखने का दबाव होता है। प्रैक्टिस सेशन में भी हम इसी स्थिति को ध्यान में रखकर प्रैक्टिस करते हैं, इससे मैच में भी आसानी होती है।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines