Sri Lanka Won Asia Cup 2022: जो देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था, उसके क्रिकेटर्स ने अपने प्रदर्शन से दुनिया को ऐसा दंग किया कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। इस साल एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में होना था, लेकिन आर्थिक संकट की वजह से इसे UAE शिफ्ट कर दिया गया। श्रीलंका के क्रिकेटर्स ने इस बात को मानो दिल पर ले लिया।
पहले मैच में अफगानिस्तान से करारी हार के बाद श्रीलंका के क्रिकेटर्स ने दुबई में ऐसी तबाही मचाई कि सब देखते ही रह गए। ग्रुप मैच में बांग्लादेश को दो विकेट से हराकर श्रीलंका ने बता दिया कि उसके क्रिकेटर ‘जीतने’ ही आए हैं। इसके बाद अफगानिस्तान को हराकर श्रीलंका ने न सिर्फ अपनी हार का बदला लिया बल्कि दूसरी टीमों को भी चुनौती दे डाली। फिर इंडिया और पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने ट्रेलर दिखा दिया, लेकिन पिक्चर अभी बाकी थी।
अभी पढ़ें – फाइनल में नसीम शाह की इनस्विंगर ने मचाई तबाही, हवा में उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो
अभी पढ़ें – पाकिस्तान को लगे 2 बड़े झटके, 4 ओवर के बाद स्कोर 24/2
मौका था फाइनल का। शुरू में हावी रही पाकिस्तान की श्रीलंका ने ऐसी लंका लगाई कि सब देखते ही रह गए। पाकिस्तान को 23 रन से शिकस्त देकर श्रीलंका ने टी 20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। इस जीत के बाद श्रीलंका में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। दिवाली से पहले ही देशभर में पटाखे फूट रहे हैं। श्रीलंका वासियों में ऐसा उत्साह और उमंग है, जिसे देख लोग फूले नहीं समा रहे। श्रीलंका में जश्न चरम पर है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines