नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कांटे का मैच जारी है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दे दिया।
पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले स्टार प्लेयर नसीम शाह ने श्रीलंका के ओपनर विकेटकीपर कुसल मेंडिस को इस तरह आउट किया कि दर्शकों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए नसीम ने जैसे ही गेंद डाली, उनकी खतरनाक इनस्विंगर इस तरह विकेट से जा टकराई कि स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई।
अभी पढ़ें – पहली बार खिताब जीते वालीं इगा स्वातेक ने बनाया खास रिकार्ड, देखें फाइनल तक का सफर
ये गेंद इतनी खतरनाक थी कि कुसल मेंडिस को संभलने का मौका भी नहीं मिला। वे इस गेंद पर बेबस नजर आए और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। नसीम ने पहले तीन ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट चटकाया। पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस राउफ ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं शादाब खान ने 4 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट निकाला। वहीं इफ्तिखार अहमद ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट निकाला।
अभी पढ़ें – 21 साल की इगा स्वियातेक बनी चैंपियन, ट्रॉफी के अंदर रखा था अनमोल गिफ्ट, देखें वीडियो
20 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी स्टार परफॉर्मेंस से एशिया कप में सुर्खियां बटोर ली हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ लास्ट ओवर में दो छक्के ठोक हीरो बन चुके नसीम शाह की गेंदबाजी से दुनिया खौफ में है। देखना दिलचस्प होगा कि टी 20 वर्ल्ड कप में ये गेंदबाज किस तरह प्रदर्शन करते हैं।
भानुका राजपक्षे की शानदार बल्लेबाजी
श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात करें तो शुरुआती झटके मिलने के बाद टीम को भानुका राजपक्षे की शानदार पारी ने संभाला। राजपक्षे ने 45 बॉल में नाबाद 71 रन ठोके। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के ठोके, वहीं वानिंदु हसरंगा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 36 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का ठोका।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines