नई दिल्ली: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का अहम मुकाबला शुरू हो चुका है। ये मैच भारत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यदि भारत को फाइनल में जाना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान पाकिस्तान को शिकस्त दे। बहरहाल, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। शारजाह में खेले जा रहे इस मैच में अफगानिस्तान ने टीम में दो बदलाव किए हैं। अजमतुल्लाह ओमरजई ने टीम में वापसी की है। उन्हें समीउल्लाह शिनवारी के स्थान पर लाया गया है।
अजमतुल्लाह बीमारी के कारण आखिरी मैच से चूक गए थे। जबकि फरीद अहमद ने नवीन-उल-हक के स्थान पर वापसी की है। अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने कहा, हम भी पहले गेंदबाजी करते। बाद में ओस के साथ-साथ नमी भी हो सकती है। हम अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देंगे। हमें उम्मीद है कि हम पिछले मैचों में की गई गलतियों को ठीक कर लेंगे।” पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा- “हमें लगता है कि बाद में कुछ ओस हो सकती है, इसलिए शायद लक्ष्य का पीछा करना बेहतर होगा। शिविर में मूड अच्छा है और हम उस गति को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।”
पाकिस्तान इलेवन: 1 बाबर आजम (कप्तान), 2 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 3 फखर जमान, 4 इफ्तिखार अहमद, 5 खुशदिल शाह, 6 शादाब खान, 7 आसिफ अली, 8 मोहम्मद नवाज, 9 नसीम शाह, 10 हारिस रऊफ, 11 मोहम्मद हसनैन
अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: पाकिस्तान के हीरो नसीम शाह का खुलासा- खुद के बल्ले से नहीं ठोके थे छक्के
अफगानिस्तान XI: 1 हजरतुल्लाह जजई, 2 रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), 3 इब्राहिम जादरान, 4 नजीबुल्लाह जादरान, 5 मोहम्मद नबी (कप्तान), 6 करीम जनत, 7 राशिद खान, 8 अजमतुल्लाह ओमरजई, 9 फरीद अहमद, 10 मुजीब-उर- रहमान, 11 फजलहक फारूकी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines