PAK vs AFG: आखिर तक लड़ी अफगानिस्तान, नसीम शाह ने हीरो बनकर पाकिस्तान को दिलाया फाइनल का टिकट, IND-AFG बाहर

PAK vs NZ 1st ODI Naseem Shah

नई दिल्ली: एशिया कप 2022 के तहत बुधवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेले गए अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने एक विकेट से जीत दर्ज की। कांटे के मैच में दर्शकों की बढ़ती धड़कनों के बीच आखिरकार पाकिस्तान ने एक विकेट शेष रहते ये रोमांचक मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने एशिया कप 2022 में फाइनल का टिकट कटा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के हीरो पाकिस्तान के लिए टी 20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 20 साल के नसीम शाह ने हीरो बनकर पाकिस्तान को फाइनल का टिकट दिला दिया। नसीम ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई। किसी ने भी शायद सोचा हो कि आखिरी वक्त में अफगानिस्तान के पक्ष में जाता मैच नसीम की बल्लेबाजी से पाकिस्तान की ओर मुड़ जाएगा। नसीम शाह ने 20 वें ओवर में फजलहक फारूकी की पहली और दूसरी गेंद पर दो छक्के ठोक अफगानिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली।

विज्ञापन

आखिर तक लड़ती रही अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने भी शानदार प्रदर्शन किया और आखिर तक लड़ती रही, लेकिन हार का दुख अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से नहीं देखा गया। कई खिलाड़ी इस मौके पर भावुक होते दिखाई दिए। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को पहला झटका बाबर आजम के रूप में लगा। कप्तान पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

अफगानिस्तान और भारत का सपना टूटा 

विज्ञापन

इसके बाद पाकिस्तान के अहम बल्लेबाज फखर जमां और मोहम्मद रिजवान टीम के 45 रन के स्कोर पर आउट हो गए। फिर इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने पारी को संभाला, लेकिन राशिद खान, फरीद अहमद और फजलहक फारूकी की शानदार गेंदबाजी ने मैच पलट दिया। पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज 18.5 ओवर में 118 रन के स्कोर पर आउट हो गए। आखिरी ओवर में पाकिस्तान को महज एक विकेट के साथ जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी, लगने लगा कि अफगानिस्तान आसानी से मैच निकाल ले जाएगा, लेकिन 20 साल के नसीम शाह ने पहली दो गेंदों पर छक्के ठोक पूरा मैच ही बदल दिया। पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान और भारत एशिया कप 2022 से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ