हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs AFG: हो गई लड़ाई! आउट होने के बाद भड़क गया बल्लेबाज, बॉलर के सिर पर ही दे मारता बैट, देखें वीडियो

विज्ञापन

नई दिल्ली: क्रिकेट! रोमांच के वो खेल, जिसे देख दर्शकों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। जिसे महसूस कर लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। रोमांच का वो नजारा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के मुकाबले में देखा गया। बुधवार को शारजाह में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में एक विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इस दौरान एक शर्मनाक घटना ने इस जेंटलमैन खेल का सिर शर्म से झुका दिया। ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला।

अभी पढ़ें – Asia Cup 2022 PAK vs AFG: भारत के लिहाज से अहम मैच, अफगानिस्तान ने टीम में किए दो बदलाव

आसिफ अली ने दिखाया बल्ला
हाई टेंस मैच के बीच आसिफ अली ने दो छक्के ठोक अपनी टीम के लिए मैच बना दिया, लेकिन फरीद अहमद के इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वह बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में स्लोअर बॉल को जज नहीं कर पाए और शॉर्ट फाइन लेग पर करीम जनत के हाथों पकड़े गए। इसके बाद गेंदबाज फरीद अहमद उनके पास गए और पास जाकर सेलिब्रेशन करने लगे। फरीद आसिफ के काफी करीब आ गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/GemsofELafda/status/1567565714009264128

ये आसिफ से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने चलते-चलते फरीद को बल्ला से मारने का इशारा कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच लड़ाई बढ़ने लगी तो दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर बचाव में आए और दोनों को शांत किया। गनीमत ये रही कि बीचबचाव ने दोनों को शांत कर दिया, वर्ना आसिफ तो इतने आगबबूला हो गए कि बल्ला ही मार देते।

विज्ञापन

 

अभी पढ़ें – ICC T20 Ranking: ‘किंग हमेशा किंग रहता है…,’ नंबर 1 बल्लेबाज बनने के बाद मोहम्मद रिजवान का बड़ा बयान

आसिफ को बैन करने की मांग
आसिफ के इस व्यवहार के बाद खिलाड़ी पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। इस शर्मनाक घटना के बाद क्रिकेट फैंस ने आसिफ अली को बैन करने की मांग की है, तो दूसरी ओर कुछ खिलाड़ियों ने फरीद को भी इस तरह के सेलिब्रेशन के लिए दोषी ठहराया है। फैंस का कहना है कि खिलाड़ियों को मैदान पर अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। यही खिलाड़ी को महान बनाता है। फैंस ने आसिफ से बाबर आजम से सीखने की सलाह दी है। जहां एक ओर जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी जोश से जश्न मनाते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान के खिलाड़ी दुखी दिखाई दिए। कई खिलाड़ी तो इतने भावुक हो गए कि आंसू आ गए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola