हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Asia Cup 2022: Shaheen Afridi की जगह PAK टीम में शामिल हुआ ये खिलाड़ी, नए नाम ने सभी को चौंकाया...

विज्ञापन
Replacement of Shaheen Shah Afridi

Asia Cup: एशिया कप 2022 से पहले पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह टीम में मोहम्मद हसनैन को शामिल किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को पुष्टि की कि मोहम्मद हसनैन एशिया कप 2022 के लिए शाहीन शाह अफरीदी की जगह टीम में शामिल होंगे।

अभी पढ़ें – Cristiano Ronaldo: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने फिर दर्ज की याचिका

 

शाहीन शाह अफरीदी को घुटने की चोट के चलते एशिया कप से बाहर होना पड़ा है। उनके बाहर होने के बाद से ही मोहम्मद हसनैन का नाम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चल रहा था, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग चुकी है। हसनैन की रफ्तार 150 KM की है और इस रफ्तार की गेंद को खेलना काफी मुश्किल है।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं हसनैन

मोहम्मद हसनैन 22 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह फिलहाल इंग्लैंड में चल रही लीग द हण्ड्रेड में खेल रहे हैं और अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ही उन्हें शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट के तौर पर पाकिस्तान टीम में चुना गया है।

हसन अली का नाम चर्चा में था, लेकिन मुहर हसनैन पर लगी

शाहीन अफरीदी के एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद से ही उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कई खिलाड़ियों का नाम सामने आ रहा था, उनमें सबसे पहला नाम हसन अली का था, वह पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाज हैं। लेकिन अब मोहम्मद हसनैन के नाम पर मुहर लग गई है। इस पीसीबी के फैसले ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – फीफा बैन पर SC का बड़ा फैसला, प्रशासकों की समिति भंग की, AIFF के चुनाव टाले

18 मुकाबले खेल चुके हैं मोहम्मद हसनैन

22 वर्षीय हसनैन ने 18 T20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। जिसमें उन्होंने 17 विकेट लिए हैं। हसनैन यूनाइटेड किंगडम से टीम में शामिल होंगे, जहां वह द हंड्रेड प्रतियोगिता में ओवल अजेय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola