नई दिल्ली: एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार 27 से होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें जमी हैं। इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारत के उप कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए।
केएल ने कहा, वे पाकिस्तान के बड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, टीम फिर से पाकिस्तान का सामना करने के लिए उत्साहित है। केएल ने कहा, हम हमेशा भारत बनाम पाकिस्तान संघर्ष के लिए तत्पर रहते हैं क्योंकि हम एक-दूसरे के साथ कहीं और नहीं बल्कि इन बड़े टूर्नामेंटों में खेलते हैं। इसलिए यह हमेशा एक रोमांचक समय होता है और हम सभी के लिए पाकिस्तान जैसी टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करना एक बड़ी चुनौती है।
भारत के आक्रामक रुख पर केएल राहुल ने कहा, पिछले विश्व कप के बाद शुरू हुई भारतीय टीम के नए दृष्टिकोण को देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। जब उनसे पूछा गया कि टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप में हारना हमेशा दुखी करता है।
हर टीम वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत जीत से करना चाहती है, लेकिन पाकिस्तान ने हमें शिकस्त दे दी। अब हमें उनके खिलाफ एक बार फिर खेलने का मौका मिला है। हम अब जीरो से शुरुआत करना चाहते हैं। केएल ने कहा, आपके पूर्व के प्रदर्शनों का कोई फर्क नहीं पड़ता। ये टूर्नामेंट में काउंट नहीं होता, आपको हमेशा जीरो से शुरुआत करनी होती है। दोनों टीमें उत्साहित हैं और जोरदार शुरुआत करना चाहती हैं।
केएल ने कहा, जिस तरह से हमारे दिमाग में पाकिस्तान के खिलाफ रणनीतियां चल रही हैं, उसी तरह वे भी हमारे बारे में सोच रहे होंगे। आप ऐसे मुकाबलों के लिए 100 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा देते हो। केएल ने कहा, इस सबके बावजूद आखिरकार हम सब एक ही तरह के खिलाड़ी हैं। मैंने अंडर 19 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला है। उन खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखा है। मैच के बाद हम सब एक दूसरे से मिलते हैं और अनुभवों से सीखने की कोशिश करते हैं। ये माहौल हमेशा फ्रैंडली होता है।
कोहली की फॉर्म पर दिया ये बयान
केएल ने विराट कोहली की फॉर्म पर कहा, हम बाहर के कमेंट्स को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। यह वास्तव में एक खिलाड़ी को प्रभावित नहीं करता है, विशेष रूप से विराट जैसा विश्व स्तरीय खिलाड़ी बाहर से लोग जो कह रहे हैं उससे प्रभावित नहीं होंगे। उसे थोड़ा ब्रेक मिला है और वह अपने खेल पर काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा, जब मैं 2 महीने तक चोटिल और घर पर रहा, तो मैं उसे टीवी पर देख रहा था, ऐसा नहीं लगा कि वह फॉर्म से बाहर हैं। उन्होंने अपने लिए जो मानक तय किए हैं, वह उन्हें उतना हासिल नहीं कर पाए हैं। मुझे यकीन है कि वह देश के लिए मैच जीतने के भूखे हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में यही किया है।
अभी पढ़ें – ICC media rights: विजेता की घोषणा कल होगी, इन चार प्रसारक के बीच टक्कर
केएल ने अपनी वापसी पर कहा, जिम्बाव्वे जाना और वहां खेलना मेरे लिए अच्छा रहा। वनडे के प्रैशर में खेलना हमेशा आपको कॉन्फिडेंस देता है। यह आपकी फॉर्म के बारे में आपको महसूस कराता है। अब मैं इस टूर्नामेंट में मेरी बॉडी को लेकर आत्मविश्वास से भरा हूं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines