Asia Cup 2022: 'अगर शाहीन अफरीदी खेलते तो चुनौतीपूर्ण होता...,' भारत-पाकिस्तान मैच से पहले केएल राहुल का बड़ा बयान

asia cup 2022 ind vs pak KL rahul

नई दिल्ली: टीम इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए तैयार कर चुकी है। एशिया कप की शुरुआत यूं तो 27 अगस्त से श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच मैच से होगी, लेकिन इस महामुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों की नजरें जमी हैं। खास बात यह है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं हैं। इस मैच से पहले भारतीय उप कप्तान केएल राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहीन अफरीदी पर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं
केएल ने शाहीन अफरीदी के बारे में कहा, हम उन्हें पिछले एक-दो साल से देखते आ रहे हैं। वे एक वर्ल्ड क्लास बॉलर हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में ये लेफ्ट आर्मर काफी खतरनाक बॉलर है। वह बल्लेबाजों के लिए चुनौती पैदा करते हैं। अगर वे खेलते तो हमारे लिए काफी अच्छा अनुभव होता क्योंकि शाहीन एक क्वालिटी बॉलर हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे चोटिल हैं। केएल ने कहा, हम सब प्लेयर किसी न किसी इंजरी से जूझते रहते हैं। मैं दो से तीन महीने तक चोटिल रहा हूं। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए फ्रस्टेटिंग टाइम होता है। वो दर्द और खास तौर पर इतना बड़ा टूर्नामेंट हो और आप मिसिंग हों, तो ये निराश कर देता है।

खिलाड़ियों को गलती करने की छूट
केएल ने अपनी टीम प्लान के बारे में कहा, चाहे गेंदबाज हों या बल्लेबाज बड़े टूर्नामेंट के लिए सभी को अपने रोल समझा दिए गए हैं। केएल ने कहा, जब आप किसी गेंदबाज को मुश्किल परिस्थितियों में बार-बार डालते हो तो इससे उसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। रोहित भाई हमेशा खिलाड़ियों को गलती करने की छूट देते हैं।

विज्ञापन

किसी भी खिलाड़ी को एक या दो मैच से जज नहीं किया जा सकता। यह देखना काफी अच्छा है। इस तरह से हम वर्ल्ड कप के लिए बेहतरीन टीम बनाना चाहते हैं। केएल ने कहा, मैं दो महीने से टीम का गेम देख रहा था। कुछ खिलाड़ियों का समय अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्हें मौके दिए गए। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको काफी कॉन्फिडेंस मिलता है, जब आपको टीम का कप्तान या कोच बैक करता है, तो इसका अलग ही आनंद है। हम पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ